गैंदाटोला, 23 दिसम्बर 2022। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड राजनांदगांव क्षेत्र के अन्तर्गत विकासखण्ड छुरिया के ग्राम गैंदाटोला में नये वितरण केन्द्र का शुभारंभ विधायक खुज्जी विधानसभा क्षेत्र श्रीमती छन्नी साहू द्वारा किया गया। इस अवसर विधायक श्रीमती साहू ने खुशी जताते हुए ग्रामीणजनों एवं विद्युत कंपनी को बधाई एवं शुभकामनांए दी। उन्होंने कहा कि गैंदाटोला में नये वितरण केंद्र के आरंभ होने से किसानों सहित ग्रामीणजनों को सुगम एवं बेहतर विद्युत सुविधाएं उपलब्ध होगी। किसानों एवं ग्रामीण उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करने, उच्चदाब/निम्नदाब लाइनों एवं ट्रांसफार्मरों में खराबी की शिकायतों, नया बिजली कनेक्शन सहित विद्युत संबंधी अन्य जरूरी कार्यो के लिए लंबी दूरी तय करना नहीें पडे़ेगा।
इस अवसर पर नवसृजित वितरण केन्द्र के बारे में जानकारी साझा करते हुए छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, राजनांदगांव क्षेत्र के मुख्य अभियंता टी. के. मेश्राम ने बताया कि गैंदाटोला में नया वितरण केंद्र के शुरू हो जाने से 36 ग्रामों के लगभग 5816 उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत सुविधाएं मिलेगी। इस अवसर पर राजनांदगांव वृत्त के अधीक्षण अभियंता एस. के. शर्मा, कार्यपालन अभियंता पी. सी. साहू सहायक अभियंता श्री जनक राम साहू सहित बडी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित हुए।

Sub editor

