- नये वितरण केन्द्र के आरंभ हो जाने से 28 ग्रामों के 6002 उपभोक्ताओं को होगा लाभ
खैंरागढ़, 23 दिसम्बर 2022। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड राजनांदगांव क्षेत्र के अन्तर्गत नवीन जिला खैरागढ-छईखदान-गंडई के ग्राम उदयपुर में नये वितरण केन्द्र का उद्घटन खैरागढ़ विधायक यशोदा पिताम्बर वर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर विधायक श्रीमती वर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए क्षेत्रवासियों एवं विद्युत विभाग को बधाईयां प्रेशित की। उन्होंने कहा कि उदयपुर में नये वितरण केंद्र के शुरू होने से किसानों सहित ग्रामीणजनों को बेहतर विद्युत सुविधाएं निकट में उपलब्ध होगी।
इस अवसर पर नये वितरण केन्द्र के बारे में जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, राजनांदगांव वृत्त के अधीक्षण अभियंता श्री सतीश कुमार शर्मा ने बताया कि उदयपुर में नया वितरण केंद्र के शुरू हो जाने से 28 ग्रामों के लगभग 6002 उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत सुविधाएं मिलेगी। इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता श्री छगन लाल शर्मा, सहायक अभियंता सुश्री मदलसा विश्वकर्मा, सुश्री किरण जांगडें सहित बडी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित हुए।

Sub editor

