IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

*विधायक भावना बोहरा द्वारा दीपावली मिलन का भव्य आयोजन, 2500 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं के संग मनाया खुशियों और एकजुटता का दीपोत्सव*

कवर्धा।। पंडरिया विधानसभा की प्रगति, भाजपा की रीति-नीति एवं जनता के प्रति कार्यकर्ताओं के सेवाभाव, राष्ट्र प्रेम और पार्टी व संगठन के प्रति कर्तव्यनिष्ठा के लिए कृतज्ञता व्यक्त करने हेतु विधायक भावना बोहरा द्वारा ग्राम कोदवागोडान में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में 2500 से अधिक कार्यकर्ता और भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए और दीपोत्सव की खुशियाँ साझा की। दीपावली के उल्लास और संगठनात्मक एकता के इस विशेष अवसर पर पंडरिया विधानसभा के बूथ स्तर से लेकर मंडल, शक्ति केंद्र, जनपद, नगर पालिका एवं पंचायत के भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल हुए। समारोह में विधायक भावना बोहरा सहित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक साथ भोजन कर दीपावली की खुशियां साझा कीं वहीं संगीतमय समागम में गीत-संगीत और उत्साह के बीच कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और संगठन की मजबूती के संकल्प को दोहराया।

इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा और जनकल्याण के संकल्प से जुड़ा एक व्यापक परिवार है। इस परिवार की सबसे बड़ी ताकत उसका प्रत्येक कार्यकर्ता है, जो बिना किसी स्वार्थ के संगठन की विचारधारा, सिद्धांतों और राष्ट्रहित के लिए निरंतर कार्य करता है। भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनाने में कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या, परिश्रम और समर्पण की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका रही है। चुनावी अभियान से लेकर जनसेवा, सामाजिक सरोकारों और संकट के समय जरूरतमंदों की सहायता तक भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सदैव अग्रिम पंक्ति में खड़ा रहता है। उन्होंने कहा कि यह दीपावली मिलन समारोह केवल उत्सव नहीं, बल्कि संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है।

भावना बोहरा ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज आत्मनिर्भरता और विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। रक्षा, विज्ञान, तकनीक, अंतरिक्ष, अनुसंधान और औद्योगिक जैसे क्षेत्रों में भारत ने अपनी क्षमताओं का लोहा मनवाया है। आज भारत रक्षा उपकरणों का आयात करने वाले देश से आगे बढ़कर उनका निर्यात करने वाले देशों की श्रेणी में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। ‘आत्मनिर्भर भारत’, ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘हर घर स्वदेशी-घर-घर स्वदेशी’ जैसे अभियान देश की आर्थिक मजबूती के साथ स्थानीय कारीगरों, उद्यमियों और छोटे व्यवसायियों को भी नई पहचान दे रहे हैं। स्वदेशी उत्पादों को अपनाना केवल खरीदारी का विकल्प नहीं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनने का संकल्प है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में भाजपा सरकार सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याण को प्राथमिकता देते हुए प्रदेश के विकास को नई गति दे रही है। एक समय कांग्रेस शासनकाल में पंडरिया विधानसभा विकास की दृष्टि से उपेक्षित रही। जनता की मूलभूत समस्याओं की अनदेखी होती थी और क्षेत्र की आवश्यकताएं लंबित रहती थीं। ऐसे समय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव, घर-घर पहुंचकर जनता की आवाज को बुलंद किया और प्रदेश में सुशासन की सरकार स्थापित करने के लिए अथक परिश्रम किया। आज उसी का परिणाम है कि प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार बनी और पंडरिया विधानसभा में विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। आज हमारा पंडरिया विकास कार्यों के लिया जाना जाता है। हर गाँव,नगर और वनांचल तक सड़कों का जाल, प्रशासनिक सुविधाओं का विस्तार, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और जनता की बहुप्रतीक्षित मांग एवं मुलभुत सुविधाएँ पूरी हो रही हैं। किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त करने, युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर और महिलाओं के स्वावलंबन की दिशा में निरंतर कार्य हो रहें हैं। हमारे कार्यकर्ता साथी भी शासन की योजनाओं को पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहें हैं जिसके लिए मैं उन्हें साधुवाद देती हूँ।

भावना बोहरा ने कहा कि आज डबल इंजन भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से किसानों, महिलाओं, युवाओं, गरीबों और जनजातीय समाज के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी एवं कृषक उन्नति योजना के माध्यम से आर्थिक मजबूती मिल रही है। महतारी वंदन योजना से माताओं-बहनों को प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिल रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से गरीब परिवारों का पक्के मकान का सपना साकार हो रहा है। वहीं, सड़क, पेयजल, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार भी तेजी से हो रहा है। पीएम जनमन सहित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से दूरस्थ वनांचल और विशेष पिछड़ी जनजाति बहुल क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। पंडरिया विधानसभा के विकास और जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए हम निरंतर प्रतिबद्ध हैं। इस यात्रा में पार्टी के वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन, पदाधिकारियों का सहयोग और प्रत्येक कार्यकर्ता का परिश्रम हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। संगठन की मजबूती तभी संभव है, जब हम सभी एक परिवार की तरह मिलकर राष्ट्र और समाज के हित में कार्य करें। उन्होंने समारोह में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं वरिष्ठजनों का आभार व्यक्त करते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

 

error: Content is protected !!