IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

जिले में कानून व्यवस्था के संबंध में सजग एवं सतर्क…धरना, प्रदर्शन एवं जाम की स्थिति से निपटने के लिए पहले से ही रहे पूरी तैयारी

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने विडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से कानून एवं व्यवस्था के संबंध में एसडीएम, एसडीओपी एवं थाना प्रभारी की ली बैठक

राजनांदगांव 19 जुलाई 2022। कलेक्टर श्री डोमन सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर ने आज विडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से कानून एवं व्यवस्था के संबंध में एसडीएम, एसडीओपी एवं थाना प्रभारी की बैठक ली। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था के संबंध में सजग एवं सतर्क रहें। पड़ोस के जिले में हो रही घटनाओं का असर भी यहां हो सकता है। इसका ध्यान रखते हुए पहले से तैयारी रखें। धरना, प्रदर्शन एवं जाम की स्थिति से निपटने के लिए पहले से ही पूरी तैयारी रखें। उन्होंने कहा कि वर्षा के समय अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। चिटफंड कंपनी के निवेशकों की डबल एण्ट्री नहीं होनी चाहिए, इसे परीक्षण कराएं। नागरिका से संबंधित रिकार्ड ऑनलाईन करें। उन्होंने कहा कि राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों का पुलिस विभाग से चरित्र सत्यापन होना आवश्यक है। इस कार्य को लंबित नहीं रखें। सभी एसडीएम, एसडीओपी से चर्चा कर चरित्र सत्यापन का कार्य शीघ्र करें। उन्होंने टीकाकरण के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि खुले में बोर नहीं होना चाहिए। तेज बारिश को ध्यान में रखते हुए पर्यटन स्थल आवश्यकता के अनुसार बंद कर सकते है।

पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए समन्वय, सहयोग एवं संचार आवश्यक है। सभी अधिकारी जमीनी स्तर पर होने वाली घटनाओं पर तत्काल रिपोर्टिंग करें। कोई भी ऐसी घटना या जानकारी जिससे सामाजिक सौहाद्र्र प्रभावित होता हो, उसके लिए पहले से ही आगाह करें। उन्होंने कहा कि जिले में तेज बारिश को देखते हुए सभी पिकनिक स्पॉट एवं जलप्रपात तथा जल से संबंधित पर्यटन स्थल में नियमित रूप से पेट्रोलिंग होना चाहिए। धरना, प्रदर्शन एवं अन्य स्थितियों से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखें। मुख्यमंत्री के भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती इंदिरा सिंह, श्रीमती निष्ठा पाण्डेय, श्री खेमलाल वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

error: Content is protected !!