IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव/मोहला। पुलिस थाना मोहला क्षेत्र के प्रार्थी ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 15.07.2022 को लगभग 10.00 बजे प्रार्थी के नाबालिक लड़की बिना बताए कही चली गई थी । जिसका पता तलाश आसपास के गांव रिश्तेदारी में किया तब पता चला कि प्रार्थी की लड़की जिसकी उम्र करीबन 16 साल की है जिसे ग्राम पारडी निवासी सरोज आतराम अपने साथ ले गया है कि लिखित रिपोर्ट पर थाना मोहला में अपराध क्रमांक 85/22 धारा 363 , 366 , 376 , 506 भादिव , 4 , 6 पॉक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। अपराध कायमी के पश्चात् आला अधिकारियों के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक आर्शिवाद राहटगांवकर के कुशल नेतृत्व में टीम गठित कर ग्राम पारडी रवाना होकर अपहृता को बरामद कर अपहृता से पूछने पर बतायी कि सरोज आतराम अपहृता को जान से मारने की धमकी देकर जबरदस्ती अपने मोटर सायकल में बैठाकर अपने साथ ग्राम पारडी अपने घर ले गया और अपहृता को शादी का प्रलोभन देकर अपहृता के साथ डरा धमका कर रात्रि में शारीरिक संबंध बनाया। नाबालिक लड़की को अपहरण कर डरा धमका कर बलात्कार करने के आरोपी को दिनांक 17.07.2022 को ग्राम पारडी में घेराबंदी कर गिरफ्तार किया । पूछताछ करने पर आरोपी सरोज आतराम पिता रामलाल उम्र 21 साल ग्राम पारडी थाना मोहला जिलाराजनांदगांव ( छ.ग. ) द्वारा जुर्म स्वीकार किया गया । जुर्म स्वीकार करने पर दिनांक 17/07/22 के 14.05 बजे गिरफ्तार कर परिजनों को सूचित कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। आरोपी को पकड़ने में उप निरी ० कमलेश बंजारे , सउनि दिलीप धुर्वे , आर . भरत मंडावी , गिरीश कोमा , तुमेन्द्र रात्रे , पलेश्वर सिदार , गजेन्द्र देवांगन , तुलाराम बंजारे की सक्रिय भूमिका रही।

You missed

error: Content is protected !!