IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

*सनराइज पब्लिक स्कूल की बस पलटी, पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा; सभी बच्चे सुरक्षित*

*स्कूल बस दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्परता से बच्चों को पहुंचाया अस्पताल।*

कवर्धा।। ग्राम दामापुर एवं कापादाह के पास सनराइज पब्लिक स्कूल, बिसेसरा की स्कूल बस बच्चों को छोड़ने के दौरान पलट गई। बस में सवार स्कूली बच्चों को तत्काल डायल 112 की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पंडरिया में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार, बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। बच्चों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस टीम द्वारा तत्परता से सहायता उपलब्ध कराते हुए बच्चों को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया गया। बस का स्टेयरिंग अचानक जाम हो जाने से पलट जाना बताया जा रहा है।

error: Content is protected !!