हमारा शहर और पर्यावरण विषय निबंध प्रतियोगिता पर रजिस्ट्रार परगनिहा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया
- दिग्विजय महाविद्यालय के रजिस्ट्रार दीपक परगनिहा ने अंतर महाविद्यालय निबंध प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय में प्राप्त किया प्रथम स्थान
राजनांदगांव। हेमचंद यादव दुर्ग विश्वविद्यालय द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अंतर महाविद्यालय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय अंतर्गत आने वाले 143 महाविद्यालयों के अधिकारियों कर्मचारियों ने भाग लिया जिसका विषय “हमारा शहर और पर्यावरण”। निबंध प्रतियोगिता में शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय के रजिस्ट्रार दीपक कुमार परगनिहा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने अपना निबंध पर्यावरण और अपने शहर राजनांदगांव के ऊपर लिखा, जिसे विश्वविद्यालय द्वारा प्रथम स्थान प्रदान किया गया महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. के. एल. टांडेकर ने रजिस्ट्रार श्री परगनिहा को बधाई दी।

Sub editor