राजनांदगांव। शहर के पोहा मिल में काम करने के दौरान मशीन के पट्टे में फंसने से मजदूर महिला की मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक घटना बुधवार सुबह तकरीबन 11:00 बजे की है। मोहारा निवासी अनुपा बाई पति विदेशी राम (35) रोज की तरह गंजपारा सब्जी मंडी के सामने स्थित विष्णु अमित पोहा मिल में काम कर रही थी। तभी चलते मशीन में पट्टा चढ़ाने के दौरान महिला की साड़ी मशीन में फंस गई, घूमने से महिला के शरीर के दो टुकड़े हो गए और महिला की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी।


