राजनांदगांव। सड़क हादसे में युवक की मौत मामले में परिजनों की रिपोर्ट के बाद पुलिस में आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक मृतक के पिता अनिल चौथवानी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 429/22 धारा 279,337,304 (a) ipc कायम कर विवेचना में लिया गया और दिनाक 24/5/22 को आरोपी वाहन क्रमांक cg 09-5161 के चालक पीडब्ल्यूडी के एचडीओ पदमन सिंह दीवान को गिरफ्तार किया गया।
गौरतलब है कि बीते 23 मई को बलदेव बाग स्थित साहू अपार्टमेंट निवासी यश पिता अनिल चौधवानी (24) मोपेड पर सवार होकर घर लौट रहा था। इस बीच रास्ते में पार्री नाला समीप अग्रवाल पेट्रोल पंप के पास नेशनल हाईवे पर पीछे से आ रही बोलेरो क्रमांक सीजी 09 5161 ने युवक को अपने चपेट में ले लिया। इस हादसे में युवक की मौत हो गई थी। बोलेरो वाहन पीडब्ल्यूडी के एसडीओ पीएस दीवान चला रहे थे।


