IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। मामले का विवरण इस प्रकार है दिनांक 25.05.2022 को रात्रि करीबन- 02ः00 बजे पुलिस चौकी चिचोला को डोंगरगढ़ से चिचोला की ओर अवैध रूप से मवेशी तस्करी होने की सूचना प्राप्त होने पर वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देष में थाना प्रभारी राम अवतार धु्रव एवं चौकी प्रभारी आरएस सेंगर के मार्गदर्शन में प्र0आर0 370 दीपक सिंह राजपुत के नेतृत्व में पुलिस चौकी चिचोला से टीम तैयार कर ग्राम मक्काटोला के पास नांकाबंदी के कार्यवाही किये जो नाकाबंदी दौरान पीकअप वाहन क्रमांक- MH 34 AB 7670 में अज्ञात आरोपी चालक के द्वारा मवेशियों को कु्रता पूर्वक बिना चारा-पानी के भरकर कत्लखाना ले जा रहे थे कि ग्राम मक्काटोला के पास पुलिस के नाकाबंदी को देख कर आरोपी वाहन चालक वाहन को रोड में खड़ी कर अंधेरा का फायदा उठाकर भाग गये। वाहन को चेक करने पर वाहन में 10 नग गाय व 01 नग बछिया कुल 11 नग मवेशी को क्रूरता पूर्वक बिना चारा-पानी के भरे हुये थे जिसे जप्त कर पुलिस चौकी चिचोला थाना छुरिया में अपराध क्रमांक 214/2022 धारा- पशु कु्ररता अधिनियम कायम कर विवेचना में लिया जाकर अज्ञात वाहन चालक का पता तलाश किया जा रहा है। उक्त कार्यवाही में प्र0आर0- 370 दीपक सिंह राजपुत, आरक्षक 36 कुंभराम कंवर, आरक्षक 1343 आशीष मानिकपुरी, आरक्षक 160 देवीलाल साहु एवं सै0 248 भारत लाल की सक्रिय भूमिका रही।

You missed

error: Content is protected !!