IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

पौनी पसारी योजनांतर्गत हल्दी, कमला कालेज के पास, रेवाडीह एवं बल्देवबाग में निर्मित चबूतरा का आबंटन हेतु इतने तारीख तक निगम में आवेदन आमंत्रित

राजनांदगांव 23 मई। शासन की राज्य प्रवर्तित पौनी पसारी योजनांतर्गत नगर निगम राजनांदगांव द्वारा निगम सीमाक्षेत्र के अलग अलग 04 स्थानों क्रमशः हल्दी में शिवनाथ नदी के पास, कौरिनभाठा मेे कमला कालेज के पास रेवाडीह में बुढ़ा देव मंदिर के पास एवं बल्देवबाग मेें एस.एल.आर.एम. सेन्टर के पास चबूतरा का निर्माण किया गया है। उक्त चबुतरा को छोटे व्यवसायियों को आबंटित किया जाना है। चबूतरा आबंटन हेतु, नगर निगम में 14 जून 2022 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है।

चबूतरा आबंटन के संबंध में महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख एवं निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि छोटे व्यवसायियों का जीवन स्तर ऊॅचा उठाने शासन द्वारा पौनी पसारी योजना प्रारंभ की गयी, योजना के क्रियान्वयन के लिये नगर निगम राजनांदगांव द्वारा शहर के चारो दिशाओं में क्रमशः हल्दी में शिवनाथ नदी के पास, कौरिनभाठा मेे कमला कालेज के पास रेवाडीह में बुढ़ा देव मंदिर के पास एवं बल्देवबाग मेें एस.एल.आर.एम. सेन्टर के पास चबूतरा का निर्माण किया गया है, जिसे छोटे व्यवसायियों जैसे सेलून/पार्लर, मोची, धोबी/लाण्ड्री, दर्जी, मूर्तिकार, बढ़ाई, पेन्टर, चाय-पकोड़ा स्टाल, आभूषण एवं सौदर्य समाग्री (मनिहारी), दूध एवं दूध से निर्मित उत्पाद, डेली नीड्स, किराना एवं स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पाद, लोहार, कुम्हार, घसिया, मरार, केवट, कडरिया, कोष्ठा, पटवा, दोना पत्तल, बास का टोकना, सूपा, कम्बल, चटाई, सब्जी-भाजी, गोदना/टैटू, फूलमाला, पूजन समाग्री आदि से संबंधित व्यवसायियों को आबंटित किया जाना है।

महापौर श्रीमती देशमुख एवं आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि उपरोक्त व्यवसायियों को चबूतरा आबंटन के लिये दिनांक 14 जून 2022 मंगलवार तक नगर निगम कार्यालय में कार्यालयीन अवधि में आवेदन आमंत्रित किया गया है। जिन्हें पौनी पसारी योजना के तहत शासन द्वारा निर्धारित नियम व शर्तो के अधीन आबंटित किया जायेगा। उन्हांेने उपरोक्तानुसार इच्छुक छोटे व्यवसायियों को निर्धारित तिथि तक आवेदन कर योजना का लाभ लेने की अपील की है।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

You missed

error: Content is protected !!