IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। नेशनल हाईवे पर अग्रवाल पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे में राजनांदगांव के रहने वाले एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक घटना सोमवार दोपहर 3:00 बजे के आसपास की है। बलदेव बाग स्थित साहू अपार्टमेंट निवासी यस पिता अनिल चौधवानी (24) मोपेड पर सवार होकर दुर्ग से घर लौट रहा था। इस बीच रास्ते में पार्री नाला समीप अग्रवाल पेट्रोल पंप के पास नेशनल हाईवे पर पीछे से आ रही बोलेरो क्रमांक सीजी 09 5161 ने युवक को अपने चपेट में ले लिया। इस हादसे में युवक की मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया।

error: Content is protected !!