राजनांदगांव। बिजली कंपनी के कैलाश नगर स्थित ऑफिस में लगे एटीपी मशीन से 5 से 10 लाख रुपए चोरी होने का मामला सामने आया है। सूचना पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता गजानंद देवांगन (57) ने कोतवाली पुलिस को बताया कि मैं छग स्टेट पवर डिस्ट्रीब्युशन कंपनी लिमिटेड राजनांदगांव पूर्व जोन में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत हूं। मेरे विभाग में एड टेक्नोलाजी इंडिया लिमि 0 ( बैंगलोर ) के कंपनी का बिजली उपभोक्ताओं की बिल की राशि का कलेक्शन करने का अनुबंध है। उक्त कंपनी की शाखा मेरे कार्यालय के अंदर कैलाश नगर राजनांदगांव में स्थित है जिसके शाखा प्रबंधक एम . मुरूगन है उपभोक्ताओं का बिजली बिल कलेक्शन की राशि दुसरे दिन मेरे संभागीय कार्यालय का केशियर बृजलाल वर्मा ATP ऑपरेटर के पास जाकर कलेक्शन की गयी राशि प्राप्त करता है एवं पावती देता है एक दिन में 04-05 लाख की राशि कलेक्शन होती है। उक्त कंपनी द्वारा अवकाश के दिन भी बिजली उपभोक्ताओं से बिजली बिल की राशि कलेक्शन की जाती है , दिनांक 21 , 22 .05.22 को अवकाश रहने से मेरे विभाग का कार्यालय का केशियर कलेक्शन की राशि लेने नही गया था। उपरोक्त कंपनी द्वारा 20,21,22.05.2022 को बिजली उपभोक्ताओं से कलेक्शन की गयी राशि को ऑफिस में ही लाकर में रखा गया था दिनांक 23.05.22 दिन सोमवार को सुबह लगभग 08.45 बजे बिजली कर्मचारी ओमकार कावडे ने मोबाईल फोन से सूचना दिया की कैलाश नगर में स्थित ATP मशीन का आपरेटर संजय निषाद द्वारा बताया गया है कि कैलाश नगर कार्यालय में लगी “ATP मशीन के कार्यालय एवं रूम का ताला टूटा हुआ है फिर में 09.15 बजे कार्यालय पहूंचा वहां मौके पर एड टेक्नोलाजी इंडिया लिमि 0 के शाखा प्रबंधक श्री एम मुरुगन , ATP आपरेटर संजय निषाद , बिजली कर्मचारी ओमकार कावडे उपस्थित थे , उक्त सभी की उपस्थिति में ATP मशीन रूम का जायजा लेने पर सामने गेट का ताला तथा अंदर चैनल गेट का ताला टूटा हुआ था एवं चेस्ट ( लाकर ) के उपरी भाग का चादर कटा हुआ था उक्त लोगों की उपस्थिति में चेस्ट को खोलकर रकम कि गिनती किये तो लाकर में 5 , 55,859 रूपये था कोई अज्ञात चोर दिनांक 22 एवं 23 के दरमियानी रात को कार्यालय के सामने गेट का ताला तोडकर अंदर प्रवेश कर ATP रूम का ताला एवं चेनल गेट का ताला तोड कर ATP मशीन रूम में प्रवेश कर चेस्ट के उपरी भाग के चादर को काटकर लाकर में रखे करीबन 05 से 10 लाख रूपये को चोरी कर ले गया है । 03 दिन की बिजली उपभोक्ताओं से कलेक्शन कि गई राशि की सूचि मैं ADD आपरेटर से प्राप्त कर पेश कर दूंगा।


