IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

मुख्यमंत्री वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से किसानों को करेंगे संबोधित, राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत पहली किस्त 2 लाख 11 हजार 153 किसानों के खाते में 156 करोड़ 33 लाख 38 हजार रूपए की राशि की जाएगी अंतरित

  • जिले में मुख्य अतिथि के रूप में प्रभारी मंत्री श्री अमरजीत भगत होंगे शामिल
  • पद्मश्री गोविंद राम निर्मलकर ऑडिटोरियम राजनांदगांव में होगा कार्यक्रम
  • धान के बदले अन्य अनाज, दलहन, तिलहन, उद्यानिकी फसल अथवा वृक्षारोपण करने वाले किसानों को भी दी जा रही प्रोत्साहन राशि

राजनांदगांव 20 मई 2022। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर 21 मई 2022 को पद्मश्री गोविंद राम निर्मलकर ऑडिटोरियम राजनांदगांव में आयोजित कार्यक्रम में राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत पहली किस्त 2 लाख 11 हजार 153 किसानों के खाते में 156 करोड़ 33 लाख 38 हजार रूपए की राशि अंतरित की जाएगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से किसानों से जुड़े रहेंगे और उन्हें संबोधित करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में जिले के प्रभारी मंत्री एवं खाद्य, नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री अमरजीत भगत कार्यक्रम में शामिल होंगे।
खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की प्रथम किस्त की राशि अंतरित की जाएगी। जिले के किसानों को उनकी फसल की उपज का उचित मूल्य देने तथा फसल उत्पादकता में वृद्धि के लिए तथा फसल विविधिकरण को बढ़ावा देने के लिए इस योजना के तहत प्रोत्साहित किया जा रहा है। वर्ष 2021-22 में योजना का विस्तार करते हुए समिति में धान बेचने वाले किसानों के साथ-साथ फसल परिवर्तन करने वाले किसानों को भी लाभान्वित किया जा रहा है। योजना के तहत खरीफ मौसम के कृषि एवं उद्यानिकी फसल उत्पादक कृषकों को प्रति वर्ष राशि 9 हजार रूपए प्रति एकड़ की दर से आदान सहायता राशि दिया जाएगा। जिसके तहत धान बेचने वाले 1 लाख 96 हजार 35 हजार किसानों को प्रथम किश्त के रूप में 123 करोड़ 76 लाख 90 हजार रूपए का भुगतान राज्य शासन के द्वारा किसानों के खाते में सीधे अंतरण किया जाएगा। वहीं पिछले वर्ष न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसान के द्वारा उसी रकबे में धान के बदले अन्य अनाज, दलहन, तिलहन, उद्यानिकी फसल अथवा वृक्षारोपण करने वाले 15 हजार 118 किसानों को प्रति एकड़ 10 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। जिसके तहत 32 करोड़ 56 लाख 48 हजार रूपए की राशि का भुगतान पंजीकृत किसानों को प्रथम किश्त के रूप में किया जाएगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं किसान शामिल होंगे।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

You missed

error: Content is protected !!