IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव/मोहला। आला अधिकारियों के मार्गदर्शन में मोहला थाना प्रभारी निरीक्षक आर्शिवाद राहटगांवकर के कुशल नेतृत्व में लगातार थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग कराया जा रहा है तथा अपराधिक गतिविधियों पर सतत् निगरानी करते हुए कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में थाना मोहला के अपराध क्रमांक 48/22 धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के फरार आरोपी सेवन उर्फ पिन्टू पिता सुबेलाल उम्र 32 साल साकिन बम्हनी थाना मोहला जिला राजनांदगांव की गिरफ्तारी हेतु टीम तैयार कर मामले की तप्तीश में थे, आरोपी घटना दिनाक से लगभग 1 माह से फरार था , नक्सल इलाका में घर होने का फायदा उठाते हुए पुलिस से बचने आरोपी घर से बाहर बाड़ी में बांस की छानी में रात गुजारा करता था मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर फरार आरोपी सेवन उर्फ पिन्टू पिता सुबेलाल उम्र 32 साल साकिन बम्हनी थाना मोहला जिला राजनांदगांव को, घेराबंदी कर धर दबोचा। आरोपी सेवन उर्फ पिन्टू को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। उक्त कार्यवाही में सउनि जगमोहन कुंजाम, प्र.आर.1624 गौतम भुआर्य, आर. भरत मंडावी, गिरीश कोमा, तुमेन्द्र रात्रे, पलेश्वर सिदार, गजेन्द्र देवांगन का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!