IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

दिग्विजय महाविद्यालय के 1653 बी.पी.एल. धारक सहित जिले के अन्य महाविद्यालय के विद्यार्थियों को इस वर्ष भी नही मिला छात्रवृत्ति अब तक विद्यार्थियों के खाता से कोसो दूर

  • इस वर्ष भी नही मिला विद्यार्थियों को बी.पी.एल. छात्रवृत्ति 
  • शिक्षा के प्रति प्रदेश सरकार लापरवाह

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश में जब से कांग्रेस की सरकार बना है तब से हर वर्ग दर्द से जूझ रहा है यहाँ दर्द है विद्यार्थियों का भी है भाजयुमो जिला शास. स्वाध्याय योजना प्रभारी कमलेश प्रजापति ने बताया कि हर वर्ष की भाँति इस वर्ष 2020-21 कुछ विद्यार्थी का बकाया और 2021-22 सत्र का बी.पी.एल. छात्रवृत्ति अब तक विद्यार्थियों के खाता से कोसो दूर है वहीं सभी विद्यार्थियों द्वारा छात्रवृत्ति आवेदन फार्म की प्रक्रिया 29 अक्टूबर 2021 से 30 नवंबर 2021 तक विद्यार्थियों ने महाविद्यालय में फार्म भरे एवं जमा किये पर 6 माह बीत गये अब तक दिग्विजय महाविद्यालय के 1653 बी.पी.एल. धारक एवं जिले के अन्य महाविद्यालय के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति ना मिलना ऐसा लगता है प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इसारो में छात्रवृत्ति का पैसा कही भ्रष्टाचार में उपयोग कर लिये है ऐसे भी छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार के आते ही राज्य कर्ज से डूबा हुआ है यद्यपि शिक्षा के प्रति सरकार का रवैया ऐसा ही रहा तो विद्यार्थी इसका जवाब देना जनता है।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

You missed

error: Content is protected !!