राजनांदगांव/डोंगरगढ़। मां बम्लेश्वरी पहाड़ी के परिक्रमा मार्ग पर अज्ञात युवक की लाश पाये जाने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी अनुसार रणचंडी मंदिर के समीप से गुजरने वाली परिक्रमा मार्ग के उपर पहाडी में पेड़ से लटका हुआ एक अर्धनग्न अवस्था में युवा की लाश पायी गई है। घटना को देखने से ऐसा लगता है कि अज्ञात आरोपियों के द्वारा युवक की हत्या कर फांसी के फंदे पर लटका दिया गया हो, ऐसा घटना स्थल को देखने से प्रतीत हो रहा है। युवक के दोनो पैर जमीन से लगे हुए थे और शरीर गमछे से लटका हुआ था। सूचना मिलने के बाद डोंगरगढ़ पुलिस मर्ग कायम कर मामले की छानबिन कर रही है।


