IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

छुरिया से सूरज लहरे की रिपोर्ट
छुरिया – बिती रात दिल दहलाने वाली सड़क दुघर्टना में बस के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सड़क बंजारी के पास मोटरसाइकिल सवारों को टक्कर मार दिया। बस के पहिए में कुछ कुचले जाने से बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। डायल 112 की मदद से क्षतविक्षत दोनों शवों को छुरिया मरच्युरी में पहुंचाया गया। मिली जानकारी अनुसार चिचोला पुलिस चौकी क्षेत्र के सड़क बंजारी और रानीतालाब के मध्य कठुआ पुल के पास बिती रात लग्जरी बस क्रमांक सीजी 08 एएन 9713 ने बाइक सीडी डान क्रमांक सीजी 07 एलबी 9404 को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक बस के सामने हिस्सा में फस गई और घसीटते हुई कुछ दूरी तक गई। बाइक सवार दो युवक हाइवे सड़क में गिर गए। वाहन के पहिया में दबने से दोनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जाता है टक्कर मारने के बाद बस के सामने बाइक फंसा होने कारण बस चालक अंधेरा और सुनसान जगह का फायदा उठाकर बस को लाक कर मौके से भाग निकला। राहगीरों ने चिचोला पुलिस को सूचना दिया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षत विक्षत पड़े दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए छुरिया मरच्युरी में पहुंचाया गया। मृतक हेमकुमार पिता सरजू नेताम और गिरधर पिता बुचवा नेताम निवासी झिंझारी दोनों युवक बाइक से सलिहा टोला से वापस घर झिंझारी जा रहें थे कि सड़क बंजारी के पास सड़क दुघर्टना हो गई।

You missed

error: Content is protected !!