IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

ठेलकाडीह से राजेश साहू की रिपोर्ट
ठेलकाडीह। पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्रीमान संतोष सिंह द्वारा जागरूकता अभियान चलाकर जिला राजनंादगांव में गुम/चोरी हुए मोबाईलों की पतासाजी कर मोबाईलों के स्वामी को लौटाया जा रहा है। जिला पुलिस द्वारा चलाये जा रहे इस अभियान से उत्प्रेरित होकर दो ग्रामीण युवकों ने मानवता की मिशाल पेश करते हुए रास्ते में मिले महंगे स्मार्टफोन को थाना ठेलकाडीह पुलिस के पास जमा कराया। मामला यह है कि ग्राम अमलीडीह थाना ठेलकाडीह निवासी युवक हरिश्चंद्र यादव पिता पुनीत यादव उम्र 17 वर्ष व दीपक विश्वकर्मा पिता दुखित राम विश्वकर्मा उम्र 29 वर्ष दोनों ग्राम ठेलकाडीह स्थित बाबू ऑटो पार्टस मंे मैकेनिक का काम करते हैं, जो रोजाना की भांति काम करके रात में करीबन 08 बजे ठेलकाडीह से वापस अपने घर जा रहे थे कि रास्ते में ग्राम सिंगारपुर के पास उन्हे एक महंगा स्मार्टफोन पड़ा हुआ मिला। जिसे उक्त युवकों से तत्काल थाना ठेलकाडीह में लाकर जमा कर दिया, जिसके बाद थाना ठेलकाडीह पुलिस ने रात मंे ही उक्त मोबाईल के स्वामी का पतासाजी कर मोबाईल को सुपुर्द किया।

You missed

error: Content is protected !!