IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

*जिला में रक्तदान, नेत्रदान,अंगदान एवं देहदान समिति का गठन*

*डॉ सियाराम साहू ने कहा जन जागरूकता से सफल होंगे अभियान*

कलेक्टर कार्यालय में आयोजित बैठक में जन-जागरूकता अभियान और संकल्प पर बल

कवर्धा।।  कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जिला रक्तदान, नेत्रदान,अंगदान एवं देहदान समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। यह बैठक समिति के अध्यक्ष नरेंद्र पैकरा की अध्यक्षता तथा इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. सियाराम साहू चेयरमेन रेडक्रॉस सोसायटी की विशेष उपस्थिति में आयोजित की गई।

बैठक के दौरान निर्धारित एजेंडे के अनुसार जिले में रक्तदान, अंगदान एवं देहदान के प्रति आमजनों में जागरूकता फैलाने और सामाजिक सहभागिता बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की गई।
जागरूकता और प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमेन डॉ. सियाराम साहू ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सेवा संकल्प अभियान में प्रमुखता के साथ रक्तदान, नेत्रदान और देहदान जैसे पवित्र एवं जीवनरक्षक कार्यों के विषय में व्यापक प्रचार-प्रसार की अत्यंत आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सही जानकारी और निरंतर जागरूकता अभियानों के माध्यम से ही लोगों के मन में फैली भ्रांतियों को दूर किया जा सकता है, जिससे अधिक से अधिक युवा रक्तदान और अंगदान के लिए आगे आएं। डॉ डी के तुर्रे सीएमएचओ ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत में अंगदान की स्थिति प्रति लाख आबादी पर 1 से भी कम है, अंगदान से किडनी, लिवर, हृदय व कॉर्निया ट्रांसप्लांट किया जाता है, नेशनल ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ओरागनाइजेशन (NOTTO ) भारत सरकार की नोडल एजेंसी है जिसका टोल फ्री हेल्पलाइन 1800114770 या 14472 है जो देश भर में अंगों की ट्रांसप्लांटेशन को रजिस्टर व रेगुलेशट करती है जिसमे सरकार ने आयु 65 वर्ष से अधिक के लोगों को भी मृत दाताओ से अंग प्राप्त करने के लिए पंजीयन करने की अनुमति दे दी है, अंगदान जीवन के अंत के बाद भी समाज के प्रति अपने दायित्व को निभाते है।

बैठक में अंगदान व नेत्रदान के प्रति जागरूकता के लिए सार्वजनिक स्थलों पर प्रचार जिले के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों, अस्पतालो, शैक्षणिक संस्थानों और सामाजिक संगठनों के साथ बैठकें विभिन्न सामाजिक संगठनों की बैठकों में इस विषय पर चर्चा की जाएगी और नागरिकों को अंगदान एवं देहदान का संकल्प लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

युवाओं की भागीदारी रक्तदान शिविरों का आयोजन कर युवाओं को नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।

बैठक में उपस्थित प्रमुख अधिकारी एवं समाज प्रमुख इस महत्वपूर्ण बैठक में समिति के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी. के. तुर्रे,उपाध्यक्ष जीवन कौशिक, कोषाध्यक्ष अनिल दानी, डाॅ. प्रतिमा जैन साह डीन के प्रतिनिधि डॉ. अहमद, डॉ. के. पी. जांगड़े अध्यक्ष आई एम ए, मेडिकल कॉलेज अधीक्षक डॉ. सुरेश ठाकुर, सिविल सर्जन डॉ. केशव ध्रुव, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. क्षमा चोपड़ा, आस्था समिति के अध्यक्ष दौलतराम कश्यप, लोधी समाज के अध्यक्ष संतोष कौशिक, सतनामी समाज अध्यक्ष रामप्रसाद मिरी, नई चमक रक्तदान समिति के अध्यक्ष हरीश साहू तथा जिला रेडक्रॉस अधिकारी बालाराम साहू सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

 

You missed

error: Content is protected !!