IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

वीर शहीद भगतसिंह जयंती में नगरपालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी शामिल हुए।

कवर्धा।। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था कबीरधाम जिला दिनांक 28 सितंबर को स्थानीय शहीद पार्क सिग्नल चौक कवर्धा में शहीद भगतसिंह जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि  चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी अध्यक्ष नगरपालिका कवर्धा द्वारा शहीद भगतसिंह के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर माल्यार्पण किया गया व दीप प्रज्वलित किया गया। इस अवसर पर शहीद भगतसिंह को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि शहीद भगतसिंह देश की आजादी के लिए कम उम्र में ही अंग्रेजो के खिलाफ सक्रिय भूमिका निभाई और हँसते हँसते 23 मार्च को फांसी स्वीकार किया। देश के हजारों लोगों ने मातृभूमि की आजादी के लिए बलिदान देकर देश को आजादी दिलाई । हर व्यक्ति देशहित में कार्य करे यही शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि है।

अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था कबीरधाम जिला द्वारा अभी तक किए गए देशहित में जनजागरण कार्यक्रम की सराहना करते हुए एवं बधाई देते हुए कहा कि आप लोगों के द्वारा प्रति माह के प्रथम रविवार को वीर शहीदों , स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को स्मरण कर श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखा जाता है वह आज के युवा पीढ़ी के लिए संदेश है।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था कबीरधाम जिला के अध्यक्ष डॉ नरेश कुमार यदु ने संक्षिप्त जानकारी देते हुए बताया कि शहीद भगतसिंह का जन्म ग्राम बंगा लायलपुर पंजाब(पाकिस्तान) में ,28 सितंबर को हुआ था उस समय उनके पिताश्री सरदार किशन सिंह और चाचा श्री अजय सिंह स्वतंत्रता आंदोलन के कारण जेल में थे। 17 दिसंबर 1626 को लाला लाजपत राय की मृत्यु का बदला लेने के लिए अंग्रेज जे पी सैंडर्स को गोली मारा था और 9 अप्रैल 1929 को सेंट्रल असेंबली में बम फेंका था मकसद अंग्रेजों को चेतावनी देना था किसी की हत्या करने का इरादा नहीं था। अंत में अंग्रेजो द्वारा गिरफ्तार कर निर्धारित फांसी के एक दिन पहले ही 23 मार्च 1931 को मात्र 23वर्ष की उम्र में फांसी दी गई ताकि किसी प्रकार का उग्र आंदोलन न हो सके।

शहीद भगतसिंह जयंती पर संस्था के उपाध्यक्ष इंजि एस एस जैन, सचिव नरोत्तम महोबिया , कोषाध्यक्ष महेश महोबिया , सदस्य गुरुप्रसाद शर्मा ने भी सारगर्भित जानकारी दी । गुरुप्रसाद शर्मा ने देशभक्ति गीत * मेरा रंग दे बसंती चोला.. गाकर श्रद्धांजलि दी।

उक्त कार्यक्रम में चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी अध्यक्ष नगरपालिका कवर्धा,  रिंकू वैष्णव पार्षद, दुर्गेश अवस्थी पार्षद, अजय ठाकुर पार्षद सहित अध्यक्ष डॉ नरेश कुमार यदु, उपाध्यक्ष इंजि एस एस जैन। , सचिव नरोत्तम महोबिया , कोषाध्यक्ष महेश महोबिया सदस्य गुरुप्रसाद शर्मा , भंवरलाल लूनिया, सह सचिव सियाराम महोबिया आदि उपस्थित थे।

अध्यक्ष डा नरेश कुमार यदु ने विशेष जानकारी देते हुए कहा आगामी 2 अक्टूबर 26 को स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी सम्मेलन मुंगेली में आयोजित है। साथ ही साथ आगामी 26 अक्टूबर 26 को संयुक्त छत्तीसगढ़ राज्य और मध्यप्रदेश राज्य का स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी सम्मेलन मध्यप्रदेश के अमरकंटक में आयोजित है सभी जिले के उत्तराधिकारी परिवार से निवेदन है कि उक्त सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होना सुनिश्चित करे ।

error: Content is protected !!