IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव/मोहला। मोहला क्षेत्र के जंगल में महुआ बीनने गई महिलाओं पर जंगली सूअर ने हमला कर दिया। दो अलग-अलग इलाके में हुई घटना में कुल पांच महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायल महिलाओं को उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराए गया है। गंभीर रूप से घायल महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद राजनांदगांव रेफर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक पहली घटना शुक्रवार सुबह पौने 9 बजे के आसपास मोहला के बोटेझर इलाके में घटी। यहाँ जंगल में महुआ बिनने गई कुंती कुरेटी (45) और नीलकुँवर (40) पर जंगली सूअर ने हमला कर दिया। सूअर के हमले से दोनों महिलाएं बुरी तरह घायल हो गई। दूसरी घटना सुबह तकरीबन 10:30 बजे मोहला के सांगली इलाके में घटी। यहां भी जंगल में महुआ बिन रही कुंती यादव (47), मालती बाई (47) और मैहर (50) पर जंगली सूअर ने हमला कर दिया। सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। मालती और कुंती यादव को प्राथमिक उपचार के बाद राजनांदगांव रेफर कर दिया गया है।

You missed

error: Content is protected !!