राजनांदगांव/ठेलकाडीह। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशन, एएसपी संजय महादेवा और एसडीओपी दिनेश सिन्हा के मार्गदर्शन में ठेलकाडीह पुलिस द्वारा शराब की अवैध बिक्री करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनंाक 06.03.2022 को ग्राम ठेलकाडीह-सुकुलदैहान मुख्यमार्ग में ग्राम सेम्हरा दैहान के पास ढाबा संचालिक करने वाले रमेन्द्र सिंह राजपूत उर्फ राजू पिता स्व0 झाडूसिंह राजपूत उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम सेम्हरा दैहान द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री करने की सूचना पर थाना ठेलकाडीह पुलिस द्वारा थाना प्रभारी उप निरीक्षक सतीश पुरिया के नेतृत्व में रेड कार्यवाही कर उसके ढाबा मंे अवैध रूप से बिक्री करने हेतु रखे हुए 202 पौवा अंग्रेजी शराब कुल मात्रा 36.360 बल्क लीटर कीमती 24000 रुपए को जब्त कर ढाबा संचालक के विरूद्ध अपराध क्रमांक 67/2021 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई तथा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। ज्ञात हो कि पूर्व में भी उक्त ढाबा संचालक के भांजे तथा ढाबे के कर्मचारी को थाना ठेलकाडीह द्वारा कार्यवाही कर जेल भेजा जा चुका है। कार्यवाही में सउनि केके राय, प्रआर0 रमेश कोरेटी, आर0 बिसाहू यादव की सक्रिय भूमिका रही।


