IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

छुरिया से सूरज लहरे की रिपोर्ट 

छुरिया –  मिली जानकारी अनुसार छुरिया थाना प्रभारी निरीक्षक व्यास नारायण चुरेंद्र को मुखबिर से सूचना मिली कि बम्हनी जंगल कुसुम पेड के नीचे तालाब के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे है। सूचना पाकर पुलिस स्टाफ एवं तलब गवाहों के मौके पर जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया। जिसमें आरोपी अविनाश सिंह पिता संत बहादुर सिंह उम्र 33 साल निवासी बम्हनी चारभांठा थाना छुरिया, रामदास साहू पिता पुनाराम साहु उम्र 40 साल निवासी कोकपुर थाना डोंगरगांव, इकराम हसन पिता अंसार हुसैन उम्र 30 साल निवासी पंडरामटोला थाना छुरिया और ब्रिजेश साहू पिता अंगद साहू उम्र 22 साल निवासी पंडरामटोला थाना छुरिया से नकदी रकम 9900/-रूपये, 52 पत्ती ताश एवं एक हरा रंग का छोटा बैटरी AMARON PRO RIDER, और लगभग 10 फीट नीला रंग इलेक्ट्रीक वायर एवं छोटा बल्ब, को गवाहो के समक्ष जब्त कर पुलिस ने कब्जा में लिया है। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

error: Content is protected !!