IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। मामले का विवरण इस प्रकार है- दिनांक 26.02.2022 प्रार्थी जितेन्द्र कुमार बक्शी साकिन दीनदयाल नगर वार्ड नं. 06 चौकी चिखली जिला राजनांदगांव छ.ग. रिपोर्ट दर्ज कराया कि पिछले दो महिने से वह नौकरी करने जगदलपुर गया हुआ था। वहां से दिनांक 23.02.2022 को वापस अपने घर चिखली आया तो देखा कि घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और घर के अंदर सामान बिखरा हुआ पड़ा था। घर में रखे 01 नग हैंडीकैम सोनी का कैमरा, 01 नग केसियों (पियानों) एवं फास्ट्रेक का वॉच तथा तीन नग चांदी के सिक्के घर पर नहीं था। जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध विवेचना में लिया गया। मामले की जानकारी तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से दी गई। आला अधिकारियों के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी चिखली शक्ति सिंह के नेतृत्व में गठित कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही थी। इस दौरान संदेही शेरा कश्यप पिता पंचू कश्यप निवासी चिखली अटल आवास दीनदयाल नगर राजनांदगांव को हिरासत में लेकर पूछताछ कर कथन लिया गया। संदेही ने अपने दोस्त सौरभ मानिकपुरी पिता स्व0 नवेन्द्र दास मानिकपुरी उम्र 21 साल निवासी नंदई चौक विश्वकर्मा वेल्डिंग दुकान के पास बसंतपुर राजनांदगांव के साथ चोरी करना एवं चोरी के सामान को आपस में बांटना बताए। कथन के आधार पर आरोपी शेरा कश्यप के घर से चोरी गई 01 नग कैमरा, 03 नग चांदी का सिक्का तथा आरोपी सौरभ मानिकपुरी के घर से 01 नग केसियों, 01 नग फास्ट्रेक का वॉच जब्त किया गया। आरोपी 01. सौरभ दास मानिकपुरी पिता स्व0 नवेन्द्र दास मानिकपुरी उम्र 21 साल निवासी नंदई चौक विश्वकर्मा वेल्डिंग दुकान के पास बसंतपुर राजनांदगांव और 02. शेरा कश्यप पिता पंचु कश्यप उम्र 25 साल निवासी चिखली दीनदयाल नगर अटल आवास ओपी चिखली जिला राजनांदगांव द्वारा धारा 457, 380,34 भादवि का अपराध घटित करने पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने से आरोपियों को दिनांक 27.02.202 को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी शक्ति सिंह, म0प्र0आर0 680 सुषमा सोनकर, आर0 1439 गिरजाशंकर देवांगन, आर0 1224 राजकुमार बंजारा, आर0 चा0 1602 वीरेन्द्र मण्डावी की सक्रिय भूमिका रही।

You missed

error: Content is protected !!