IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए शिक्षा विभाग की तैयारी पूर्णता की ओर है। कोरोना दर में कमी को देखते हुए शासन ने बोर्ड की परीक्षा ऑफलाइन लेने का निर्णय लिया है। हालांकि सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए पिछले साल की तरह ही जिले के प्रत्येक स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
मिली जानकारी अनुसार जिले में हाई व हायर सेकंडरी स्कूल 330 है, जहां परीक्षा केंद्र होगा। जिलेभर से 12वीं में हायर सेकंडरी के कुल 19415 बच्चों ने परीक्षा फार्म भरा है, जिसमें तीन ब्लाइंड परीक्षार्थी शामिल है, तो वहीं 10वीं में कुल 24896 बच्चों ने परीक्षा फार्म जमा किया है। इसमें छह बच्चे दिव्यांग हैं।

 ३० मार्च तक होगी परीक्षा
जिले में कोरोना संक्रमण में आई कमी के चलते शिक्षा विभाग ने ऑफलाइन बोर्ड परीक्षा की समय सारणी जारी कर दी है। कक्षा 12वीं की परीक्षा 2 मार्च से शुरु होगी, तो वहीं 10वीं की परीक्षा 3 मार्च से शुरु हो रही है, जो कि 30 मार्च तक चलेगी। बीते दिनों स्टेट हाई स्कूल से परीक्षा के लिए गोपनीय सामाग्री का वितरण किया गया। केंद्राध्यक्ष व उनके प्रतिनिधि विद्यालय में सामग्री लेने पहुंचे और अपने-अपने थाना क्षेत्र में प्रश्न पत्र की पेटी जमा की है।

केंद्रों में मास्क व सेनेटाइजर की होगी व्यवस्था
इधर परीक्षार्थी भी परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए हैं। परीक्षा के दौरान परिसर से लेकर कक्ष में कोविड -19 के दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा। केन्द्रों में मास्क सेनेटाइजर की समुचित व्यवस्था की है। प्रवेश पूर्व थर्मल स्क्रीनिंग व हाथ सैनेटाइज किए जाने के बाद ही परीक्षार्थी केन्द्र में प्रवेश करेंगे।

 प्राचार्य को बनाया गया केंद्राध्यक्ष
शासकीय स्कूलों में वहां के प्राचार्य ही केंद्राध्यक्ष होंगे, तो वहीं प्राइवेट स्कूलों में शासकीय कर्मचारियों को केंद्राध्यक्ष बनाया जाएगा। पेपर का वितरण मुख्य केंद्रों में किया जाएगा। थाने जाने की जरूरत नहीं होगी।

जानिए, दुर्ग संभाग के बाकी जिलों में कितने परीक्षार्थी (माशिमं से मिली जानकारी अनुसार)

जिले का नाम            परीक्षार्थी की संख्या

                             10वीं                  12वीं

राजनांदगांव-           24896               19415

दुर्ग-                         19256                15440

कवर्धा-                     13957                9669

बेमेतरा-                   14174                10613

बालोद-                   12371                10614

error: Content is protected !!