IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

कवर्धा। जिले के सबसे बड़े महाविद्यालय में भव्य राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। जिले का एक मात्र ऑडोटोरियम में यह पहला कार्यक्रम पीजी कॉलेज के द्वारा किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ कवर्धा विधानसभा के विधायक व मंत्री मोहम्मद अकबर करेंगे।

आचार्य पंथ श्री गृन्थ मुनि नाम साहब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के द्वारा सोमवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन ऑडोटोरियम में आयोजित किया गया है। जिसमे मुख्य अतिथि मंत्री मोहम्मद अकबर, विशिष्ठ अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा, क्रेडा के सदस्य कन्हया अग्रवाल, नीलकंठ चंद्रवनशी, कलीम खान, अशोक चोपड़ा , सुशील धुर्वे रहेंगे। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता जिले के कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा करेंगे। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के बाद कॉलेज परिषद में बने नवनिर्मित प्रयोगशाला का उदघाटन मंत्री द्वारा किया जाएगा। जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष मोहित माहेश्वरी ने बताया की कल मंत्री जी की उपस्थिति में होने वाले कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है। जिले के पहले ऑडोटोरियम में यह पहला कार्यक्रम होगा।

जिसमें कॉलेज के सभी छात्रों को शामिल होने कहा गया है। वही कॉलेज में सर्व सुविधा उक्त लैब का उदघाटन भी मंत्री जी के द्वारा किया जाएगा। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान विषय के छात्रों को यह सौगात मंत्री द्वारा दिया जाएगा। साथ ही 30 कम्प्यूटर के साथ तैयार कम्प्यूटर लैब का भी लोकार्पण किया जाएगा। जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। छात्रों को इस सभी कार्यक्रम में शामिल होने कॉलेज प्रशासन ने भी अपील की है।

By Rupesh Mahobiya

Bureau Chief kawardha

error: Content is protected !!