IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। पंथी नृत्य और राऊत नाचा जबलपुर की मनोरम प्रस्तुति के साथ इस बार 28 फरवरी को शहर में बाबा महाकाल की शोभायात्रा निकाली जाएगी। आयोजन समिति संस्कारधानी महाकाल मित्र मंडल ने शोभायात्रा को लेकर पूरी तैयारी कर ली है।

बाबा महाकाल की शोभायात्रा के संबंध में जानकारी देने के लिए शनिवार को संस्कारधानी महाकाल मित्र मंडल के अध्यक्ष निखिल द्विवेदी व अन्य पदाधिकारियों द्वारा प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान बताया गया कि 28 फरवरी को शहर में बाबा महाकाल की भव्य शोभायात्रा महाकाल मित्र मंडल द्वारा निकाली जाएगी। अध्यक्ष निखिल द्विवेदी ने बताया कि हमारा यह प्रयास है कि अगले वर्ष हम महाकाल मित्र मंडल द्वारा सामूहिक विवाह आयोजन कराया जाए। जिसमें ऐसे जोड़ों का विवाह करवाया जाएगा जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। 28 फरवरी सोमवार को गुरुद्वारा के सामने से महाकाल की शोभायात्रा निकाली जाएगी। तरह तरह के ढोल बाजे, पंथी नृत्य, आदिवासी नृत्य, राउत नाचा जबलपुर की अनोखी प्रस्तुति के साथ छत्तीसगढ़ की संस्कृति को सहेजने का भी प्रयास किया गया है। भव्य झांकी के साथ महाकाल की शोभायात्रा शहर भ्रमण करेगी। संस्कारधानी महाकाल मित्र मंडल द्वारा 28 फरवरी को राजनांदगांव में तथा 1 मार्च को डोंगरगांव में महाकाल की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। महाकाल मित्र मंडल के संरक्षक नीलू शर्मा ने कहा कि इस यात्रा में सभी जाति धर्म, सभी संगठन, सभी वर्ग के लोग एक साथ बाबा की भक्ति में झूमते दिखाई देते हैं। लगातार तीन वर्षों से शहर में बाबा महाकाल की भव्य शोभायात्रा निकाली जा रही है। शोभायात्रा के दिन शहर में त्यौहार जैसा माहौल प्रतीत होता है। शोभायात्रा को लेकर महिलाओं एवं युवाओं में काफी उत्सुकता नजर आ रही है। मैं राजनांदगांव संस्कारधानी के सभी गणमान्य नागरिकों एवं धर्म प्रेमी जनता से अपील करता हूं कि बाबा महाकाल की भव्य शोभायात्रा में शामिल होकर यात्रा को सफल बनाएं।

भगवान शिव की वेशभूषा में प्रतियोगिता आयोजन

संस्कारधानी महाकाल मित्र मंडल के संरक्षक पवन डागा ने कहा कि बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए भगवान शिव की वेशभूषा में प्रतियोगिता भी रखी गयी है। जिसका पहला इनाम 5100 रुपए, दूसरा इनाम 3100 रुपए और तीसरा इनाम 2100 रखा है। जिन मार्गों से बाबा महाकाल की शोभायात्रा गुजरती है उन मार्गों पर समाज सेवी संस्था द्वारा जगह जगह पर भक्तों के लिये जलपान की व्यवस्था की गई है।

विशेष तौर पर तैयार झांकी में बाबा की अगवानी करेगा शेर

इस बार झांकी का विशेष रूप देखने को मिलेगा, क्योंकि आकर्षक झांकी के आगे 20 फिट का शेर बाबा की अगवानी करेगा। बाबा महाकाल का दूध से अभिषेक करते राजा विक्रमादित्य इस झांकी के मुख्य केंद्र रहेंगे। संस्था के उपाध्यक्ष शरद पटेल ने बताया कि महाकाल की शोभायात्रा गुरुद्वारा के सामने से गणेश मंदिर में पूजा अर्चना के पश्चात निकलेगी। जो मानव मंदिर चौक, गांधी चौक, दुर्गा चौक, बसन्तपुर थाना के सामने से होते हुये भारत माता चौक से तिरंगा चौक बागड़ी ब्रदर्स, सुरजन गली, खंडेलवाल होटल होते हुई शनि मंदिर, भारत माता चौक से मानव मंदिर चौक से जय स्तम्भ चौक में आरती के से साथ समापन होगा। संस्कारधानी महाकाल मित्र मंडल के सदस्य विनय झा और सचिन द्विवेदी ने कहा कि इस बार तैयारी करने का समय बहुत कम था, लेकिन इतने कम समय में भी पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी पूरे उत्साह के साथ महाकाल मित्र मंडल महाकाल बाबा की शोभायात्रा निकाल रही है। यात्रा में कोविङ-19 नियमो का पूर्ण रूप से पालन कराया जाएगा। कोरोना से बचने के लिये सुरक्षा के लिए मास्क और सेनीटाइजर की व्यवस्था संस्था द्वारा किया गया है। जिसे शोभायात्रा की शुरुआत के पूर्व सभी श्रद्धालुओं को दिया जाएगा तथा कोविड गाइडलाइन का पूर्ण रूप से पालन किया जाएगा।

error: Content is protected !!