राजनांदगांव/डोंगरगांव। मामले का विवरण इस प्रकार है-दिनांक 14.02.2022 को प्रार्थी खेलन साहू निवासी मटिया थाना डोंगरगांव ने थाना में हाजिर होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 13.02.2022 को दरम्यानी रात को शिवनाथ नदी के किनारे कृषि कार्य के लिए लगाये गये 04 नग पंप को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर थाना डोंगरगांव में अपराध क्र ० 62/2022 धारा 379 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए डोंगरगांव थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में अज्ञात चोरो की गिरफ्तारी हेतु मुखबिर को लगाया गया। लगातार सूचना एकत्र किया जा रहा था इस बीच मुखबिर से सूचना मिली कि शाहिल खान निवासी सेवतापारा डोंगरगांव अपने दोस्त के साथ चोरी जैसे घटना घटित करने की सूचना मिलने पर संदेही आरोपी शाहिल खान पिता अलिमखान उम्र 23 साल निवासी वार्ड नं 0 09 . सेवतापारा डोंगरगांव को पकड़ा गया्र। पूछताछ करने पर दिनांक 13.02.2022 को शिवनाथ नदी के किनारे लगे 01 नग सोलर पंप एंव 03 नग साबर पंप कुल 04 नग पंप को विधि से संघर्षरत बालक के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया गया। चोरी गये मोटर पंप को बाइक क्र० सीजी 07 एलएल 3547 में लेकर रहमान मेमन कबाड़ी पिनकापार के दुकान में 2000 / – रूपया मे सभी को बेच देना एंव पैसे को आपस में बराबर बांट लेना बताया। आरोपी के कथन के आधार पर मामले में चोरी के माल खरीदने के आरोप में अब्दुल रहमान मेमन पिता जावेद मेमन उम्र 29 साल निवासी वार्ड नं 09 सेवतापारा डोंगरगांव थाना डोंगरगांव को गिरफ्तार कर चोरी के माल खरीदे गये 04 नग मोटर पंप, एक बाइक, एक नग टंगिया, एक कटर को आरोपी अब्दुल रहमान मेमन से बरामद किया गया। अरोपियो का कृत्य धारा 379 , 411 भादवि 0 का पाये जाने से आरोपी 1. शाहिल खान पिता अलिमखान उम्र 23 साल निवासी वार्ड नं 09 सेवतापारा डोंगरगांव 2. अब्दुल रहमान मेमन पिता जावेद मेमन उम्र 29 साल निवासी वार्ड नं ० 09 सेवतापारा डोंगरगांव थाना डोंगरगांव और विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। सम्पूर्ण कार्यवाही में प्रआर मोहन चंदेल, आर० योगश साहू, आर० चोवा लाल यादव की सक्रिय भूमिका रही।


