IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। जिला मुख्यालय के पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में आज दिनांक 25.02.2022 को एक दिवसीय महिला जागरूकता ‘‘अभिव्यक्ति’’ कार्यक्रम ‘‘सशक्त-नारी, सशक्त समाज’’ आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तेज कुवंर नेताम, अध्यक्ष, छ.ग. राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग, अध्यक्षता ओ.पी.पॉल पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग, विशेष अतिथि पद्म श्री शमशाद बेगम, पद्मश्री फूलबासन बाई यादव व  हेमा देशमुख महापौर राजनांदगांव की उपस्थिति में कार्यक्रम के संयोजक  संतोष सिंह पुलिस अधिक्षक राजनांदगांव व श्रीमती सुरेशा चौबे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आईयूसीएडब्ल्यू) रहे। जिले के अन्य प्रशासनिक/पुलिस अधिकारीगण उपस्थि रहे। साथ ही महिला प्रकोष्ठ की काउंसलर, विधि प्रकोष्ठ, सृजन सामाजिक संस्था व अन्य सामाजिक संस्थाओं की महिलाएं, महिला बाल विकास विभाग की कार्यकताएं, स्वच्छता कार्यकर्ता/दीदी, स्कूल-कॉलेज की छा़त्राएं सहित 600-700 महिला एवं नगर के गणमान्य पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम में बच्चों तथा महिला नव आरक्षकों द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन सुरेशा चौबे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आईयूसीएडब्ल्यू) द्वारा किया गया। कार्यक्रम में एसपी संतोष सिंह द्वारा स्वागत भाषण में ‘अभिव्यक्ति’ के बारे में जानकारी दी गई एवं ऐप डॉउनलोड कर बिना थाना आए अपनी शिकायत पर तत्काल सहायता प्राप्त होने की जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं को उनके अधिकार, संरक्षण, साईबर सुरक्षा, समानता एवं शिक्षा के संबंध में जानकारी दिये तथा जिले में चलाए जा रहे नशा, नारकोटिक्स/ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही व जागरूकता अभियान ‘‘निजात’’ के बारे में विस्तार से बताया गया तथा राजनांदगांव पुलिस से जुड़ने के लिए फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम आई0डी0 को लाईक करने के लिए भी बताया गया। विशेष अतिथियों पद्मश्री शमशाद बेगम, पद्मश्री फूलबासन बाई यादव व श्रीमती हेमा देशमुख महापौर द्वारा भी महिलाश्शक्तिकरण, महिलाओं के अधिकार, के बारे में विस्तार से बताया गया तथा मुख्य अतिथि तेज कुवंर नेताम, अध्यक्ष, छ.ग. राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा अपने अभिभाषण में समाज में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए शिक्षा का महत्तव बताये एवं गूगल प्लेस्टोर से अभिव्यक्ति-ऐप को डॉउनलोड कर इसका लाभ लेने बताया गया।

कार्यक्रम के अंत में पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग द्वारा आभार उद्बोधन में महिलाओं को अपनी सुरक्षा हेतु पुलिस को अपना भाई बताया गया जो हमेशा सुरक्षा व सहयोग के लिए उपस्थित बताये साथ महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं उनकी शिकायतों की त्वरित निराकरण के उद्देश्य से छ.ग. पुलिस द्वारा विकसीत ‘‘अभिव्यक्ति’’ ऐप को डॉउनलोड कर उसके फायदे बताए।

You missed

error: Content is protected !!