राजनांदगांव। अपने घर में चोरी करने वाले आरोपी बेटे को गिरफ्तार करने में बसंतपुर पुलिस को सफलता मिली है। आरोपी के साथ चोरी के आभूषण खरीदने वाले ज्वेलर्स भाईयों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक प्रार्थी जेएन दास निवासी सृष्टि कॉलोनी राजनांदगांव सेंटर लैब प्रभारी के पद से सेवानिवृत्त है, जिन्होंने आरोपी को गोद लिया था। लेकिन किसे पता था कि गोद लिया हुआ वही बालक बड़ा होकर ऐसा बदला लेगा। बड़े-बड़े होटलो में रुकना, लग्जरी कार में घुमना, शराब और लड़की का शौक उसे एक दिन सलाखों के पीछे पहुंचा देगा। पुलिस की माने तो आरोपी जयेश दास एक पंजाबी मॉडल और एक्ट्रेस पर काफी रुपए खर्च करता था।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी जतिन्द्र नाथ दास पिता स्व ० जोगेन्द्र लाल दास उम्र 70 साल निवासी वार्ड नं . 39 हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी कौरिनभांठा ने दिनांक 03.02.2022 को थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 13.11.2021 को वह अपनी पत्नी के साथ अपने साला के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने अंबिकापुर गया हुआ था तथा उसका लडका जयेश घर में अकेला था दिनांक 15.11.2021 को यह अंतिम संस्कार कार्यक्रम से वापस घर आया तो देखा कि इसका लडका जयेश दास आलमारी में रखे उसकी पत्नी के सोने चांदी के पुश्तैनी गहने (गला, हाथ, अंगुली का) और नकदी रकम 20 हजार रूपये को चोरी कर लिया है। जिसे बार-बार वापस करने कहने पर वापस नहीं कर रहा है। रिपोर्ट पर थाना बसंतपुर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

हिरासत में आने के बाद कबूल किया अपना गुनाह
आला अधिकारियों के मार्गदर्शन में प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए फरार आरोपी के पतासाजी हेतु टीम गठित कर फरार आरोपी जयेश दास को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जो बताया कि उसे शुरू से बड़े-बड़े होटलों में रूकना, शराब, सिगरेट और महंगी कार का शौकिन के चलते अपने ही घर में सोने चांदी के जेवरात तथा नकदी रकम को चोरी करना कबूल किया। तथा चोरी किये सोने चांदी के जेवरात को आरोपी 01. महावीर बैद पिता महेन्द्र बैद उम्र 26 साल और 02. गौतम बैद उम्र 28 साल निवासी चौखडिया पारा राजनांदगांव थाना बसंतपुर के पास बिक्री करना बताया। इसके बाद चोरी के सोने चांदी का जेवरात खरीदने वाले दोनो भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जो जुर्म करना स्वीकार किया। आरोपियों से सोने के जेवरात लगभग 20 तोला कीमती करीबन 900000 (नौ लाख रुपए) जब्त कर तीनों आरोपी को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण की उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक राजेश साहू थाना प्रभारी बसंतपुर, उपनिरी भोलासिंह राजपूत, निरी पियुषकान्त चन्द्राकर, प्रआर 800 बसंत राव, आर० प्रवीण मेश्राम, विभाष सिंह राजपूत की सराहनीय भूमिका रही।
—————–


