IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

फोटो-समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सांसद से मिलकर उन्हें आमंत्रण पत्र सौंपा।

राजनांदगांव। कोरोना संक्रमण के कारण पखवाड़ेभर बाद होने जा रहे मां परमेश्वरी महोत्सव की तैयारी नगर देवांगन समाज ने पूरी कर ली है। दिनभर चलने वाले इस महोत्सव में विवाह योग्य युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन भी कराया जाएगा। आयोजन दो सत्रों में होगा। दोनों सत्रों में अलग-अलग अतिथि होंगे। दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों कांग्रेस-भाजपा के नेताओं को इसमें आमंत्रित किया गया है। सभी कार्यक्रम गौरव पथ स्थित आडिटोरियम में होगा।
हर वर्ष की तरह इस बार भी मां परमेश्वरी महोत्सव बसंत पंचमी के दिन यानी पांच फरवरी को तय किया गया था। उस नौरान शहर में कोरोना का संक्रमण तेज होने के कारण समाज ने नागरूकता का परिचय देते हुए इसे स्थगित कर दिया था। अब इसे पूरी तैयारी के साथ 20 फरवरी को कराया जा रहा है। नगर देवांगन समाज ने आयोजन की पूरी तैयारी कर ली है।

पहले सत्र में डॉ. रमन सिंह मुख्य अति​थि
नगर देवांगन समाज के अध्यक्ष दयावान देवांगन ने बताया कि समाज के सदस्यों की भावनाओं का सम्मान करते हुए कांग्रेस व भाजपा, दोनों दलों के प्रमुख जनप्रतिनिधियों को अतिथि के रूप में मंच में स्थान दिया जा रहा है। प्रथम सत्र उदघाटन वाला होगा। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह मुख्य अतिथि होंगे। अध्यक्षता सांसद संतोष पांडे करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में पूर्व सांसद मधुसूदन यादव, प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता नीलू शर्मा, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मोहन देवांगन, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु व सिंगदई वार्ड के पार्षद अरूण देवांगन आमंत्रित हैं।

समापन में कृषि मंत्री रविंद्र चौेबे होंगे मुख्यातिथि
महोत्सव का समापन शाम को होगा। इस सत्र में कृषि मंत्री रविंद्र चौेबे मुख्य अतिथि होंगे। अध्यक्षता खनिज विकास निगम के अध्यक्ष व समाज के मार्गदर्शक गिरिश देवांगन करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में धमतरी के महापौर विजय देवांगन, शहर की मेयर हेमा देशमुख, अर्जुंदा नगर पंचायत के अध्यक्ष चंद्रहास देवांगन, खादी ग्यामोद्योग बोर्ड के सदस्य श्रीकिशन खंडेलवाल, युवा आयोग के सदस्य जितेंद्र मुदलियार, नगर ​निगम सभापति हरिनारायण धकेता व एल्डरमैन झम्मन देवांगन आमंत्रित हैं।

सांसद पांडे को सौंपा आमंत्रण पत्र
महोत्सव की तैयारी में लगी नगर देवांगन समाज की टीम ने गुरुवार को सांसद संतोष पांडेय से मुलाकात की। सर्किट हाउस में समाज के प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें पहले अतिथि के तौर पर महोत्सव में आमंत्रित किया। फिर उन्हें आमंत्रण पत्र भी सौंपा। नगर अध्यक्ष दयावान के साथ छगन देवांगन, जिलाध्यक्ष मनहरण देवांगन, सुंदर देवांगन, खेमचंद देवांगन, इंजीनियर जीआर देवांगन आदि ने सांसद से भेंट कर आमंत्रण पत्र सौपा। इसे स्वीकार करते हुए सांसद ने कार्यक्रम में आने की सहमति भी प्रदान की।

You missed

error: Content is protected !!