छुरिया से सूरज लहरे की रिपोर्ट
छुरिया – चार दिनों से लापता युवक की लाश जंगल में मिलने से सनसनी फैल गई है। सूचना पर पुलिस में पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए छुरिया मर्चुरी भेज दिया है।
मिली जानकारी अनुसार बागनदी थाना क्षेत्र के ग्राम सड़क चिरचारी से 14 फरवरी से घर में बिना बताए सुरेंद्र सलामे पिता रामकिशुन सलामे उम्र 23 वर्ष लापता हो गया था। जिसकी गुमशुदगी बागनदी थाना में दर्ज कराई गई थी। आज सुबह पिनकापार पहुंच जंगल रास्ते पर पेड़ के नीचे चार पांच दिन पुरानी लाश मिली। मृतक का चेहरा पुरी तरह खराब हो चुका है। मृतक के गले में फांसी का फंदा लगा है अंदाजा लगाया जा रहा है मृतक सुरेन्द्र सलामे 14 फरवरी को ही फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया होगा और शव वजन होने से पेड़ से लगा गांठ फिसल गया और शव जमीन में गिर गया। परिजनों ने कपड़े से शिनाख्त की है। बताया जा रहा है मृतक सुरेन्द्र के बड़े भाई की शादी 12 फरवरी को हुई है और 14 फरवरी को मिलता घर से लापता हो गया। परिजनों की मानें तो मृतक मानसिक परेशानी से जुझ रहा था, हो सकता है इसी के चलते आत्महत्या का कदम उठाया होगा। बागनदी थाना प्रभारी केसरी चंद साहू ने बताया कि मामले की जांच अभी चल रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।


