छुरिया से सूरज लहरे की रिपोर्ट
छुरिया। आला अधिकारियों के निर्देशन में छुरिया थाना प्रभारी व्यास नारायण चुरेंद्र के द्वारा शराब के अवैध परिवहन व विक्रय के रोकथाम हेतु टीम बनाकर रेड कार्यवाही एवं रात्रि में एमसीपी की कार्यवाही करते हुए कुल 6 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है। आरोपियों के कब्जे से 153 पव्वा महाराष्ट्र निर्मित देशी शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत 9180 रुपए बताई गई है। इसके अलावा बाइक भी जब्त की गई है।
अपराध क्रमांक 80/22 के आरोपी पंचुराम मंडावी पिता पटवारी राम मंडावी उम्र 45 साल निवासी ग्राम भकुर्रा के विरुद्ध धारा 34/2 आबकारी एक्ट कायम कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। वहीं अपराध क्रमांक 75/22 धारा 34/1 आबकारी एक्ट आरोपी माधव कुमार मंडावी पिता रामचंद्र मंडावी उम्र 28 साल और हरि मंडावी पिता जीवा मंडावी उम्र 24 साल निवासी वार्ड नंबर 22 रेवाडीह थाना लालबाग, अपराध क्रमांक 76/22 धारा 34/1 आबकारी एक्ट आरोपी संतराम कंवर पिता भाव सिंह कंवर उम्र 21 साल निवासी जयसिंगटोला, अपराध क्रमांक 77/22 धारा 34/1 आबकारी एक्ट आरोपी यशवंत कुमार साहू पिता दयालु राम साहू उम्र 24 साल निवासी रेवाडीह थाना लालबाग, अपराध क्रमांक 78/22 धारा 34/1 आबकारी एक्ट आरोपी राजेश कुमार नेताम पिता रमेश कुमार नेताम उम्र 19 साल निवासी ग्राम आलीवारा थाना गैंदाटोला अपराध क्रमांक 79/22 धारा 34/1 आबकारी एक्ट आरोपी प्रमोद साहू पिता पुनीत राम साहू उम्र 40 साल निवासी लुड़काबोड़ थाना गैंदाटोला उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक व्यास नारायण चुरेंद्र सहयोगी उपनिरीक्षक मेघनाथ सिन्हा सहयोगी उपनिरीक्षक बीएल सिन्हा ,प्रधान आरक्षक अफजल खान, संतोष सिंह, अंजीत नेताम, आरक्षक प्रकाश कुर्रे, भानु प्रताप वर्मा, तिलक कंवर, लक्ष्मण नेताम,अश्वन वर्मा, फुलेंद्र राजपूत, ईश्वर बोगारे की सराहनीय भूमिका रही।


