IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता…

  • मेरा वोट मेरा भविष्य है- एक वोट की शक्ति पहली राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता
  • प्रतियोगिता में पांच श्रेणियां हैं प्रविष्टियां 15 मार्च तक स्वीकार की जाएंगी

राजनांदगांव, फरवरी 2022। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2022 के अवसर पर रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से हर वोट के महत्व को दोहराने के लिए एक राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता- मेरा वोट मेरा भविष्य- एक वोट की शक्ति प्रारंभ की गई है। प्रतियोगिता पांच श्रेणियों में आयोजित होगी। जिसके अंतर्गत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता, गीत प्रतियोगिता, वीडियो निर्माण प्रतियोगिता और पोस्टर डिजाइन प्रतियोगिता शामिल हैं। यह प्रतियोगिता संस्थागत, व्यावसायिक और शौकिया स्तर पर विभाजित की गई है। विजेता प्रतियोगी को पुरस्कार दिया जाएगा।

प्रतिभागी को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए वेबसाइट https://ecisveep.nic.in/contest/ पर विस्तृत दिशा-निर्देश, नियम और शर्तें पढऩी होंगी। प्रतिभागी अपनी प्रविष्टियों को विवरण के साथ voter-contest@eci.gov.in पर ईमेल करेंगे। जिस प्रतियोगिता और श्रेणी के लिए प्रतिभागी आवेदन कर रहा है उसका नाम ईमेल के विषय में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया जाना अनिवार्य होगा। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए, प्रतिभागी को प्रतियोगिता की वेबसाइट पर पंजीकरण कराना होगा। सभी प्रविष्टियां 15 मार्च 2022 तक ईमेल आईडी voter-contest@eci.gov.in पर प्रतिभागियों के विवरण के साथ जमा कर सकते हैं।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

You missed

error: Content is protected !!