IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग क्षेत्र, दुर्ग ओपी पाल, उप महानिरीक्षक आईटीबीपी ओपी यादव और पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संतोष सिंह के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संजय महादेवा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डोंगरगढ़ जयप्रकाश बढ़ई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल अभियान राजनांदगांव आकाश मरकाम, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गण्डई प्रशांत खाण्डे एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खैरागढ़ दिनेश सिन्हा के मार्गदर्शन में दिनांक 16.01.2022 को उप निरी0 ओमकारधर दिवान के नेतृत्व में जिला पुलिस बल, डीआरजी एवं छसबल कैम्प कौरूवा की पार्टी सर्चिंग हेतु कौरूवा, भोथली भुजारी की ओर रवाना हुई थी कि सर्चिंग दौरान भुजारी के बीच घने जंगल में नक्सलियों द्वारा सिमेन्ट एवं पत्थर से बनाये गये स्मारक को ध्वस्त किया गया।


थाना गातापार के ग्राम भरतपुर बांध के पास से 05 किलों का आईईडी बरामद


खुफिया विभाग से पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह को जानकारी मिली कि थाना गातापार अन्तर्गत ग्राम भरतपुर बांध के पास नक्सलियों द्वारा पुलिस पार्टी को सर्चिंग के दौरान नुकसान पहुंचाने के लिए प्रेशर कुकर आईईडी लगाये गये है। उक्त सूचना की तस्दीक हेतु दिनांक 16.02.2022 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल अभियान राजनांदगांव आकाश मरकाम एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खैरागढ़ दिनेश सिन्हा, उप निरी0 ओमकारधर दीवान एवं उप निरी0 जितेन्द्र डहरिया थाना प्रभारी गातापार के नेतृत्व में डीआरजी टीम एवं जिला बीडीएस टीम को भरतपुर की ओर रवाना किया गया। सर्चिंग पार्टी द्वारा सर्चिंग करते हुये भरतपुर में बताये गये स्थान को बीडीएस टीम द्वारा सर्चिंग किया गया। जहां 05 किलो का कुकर आईईडी बरामद किया गया, जिसे सुरक्षा एवं सावधानी पूर्वक निकाला गया। उपरोक्त अभियान में जिला पुलिस बल, डीआरजी, बीडीएस टीम राज0 एवं सीएएफ कैम्प कौरूवा के अधिकारी एवं कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।

You missed

error: Content is protected !!