IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक राजनांदगॉव संतोष सिंह के निर्देशन में जिला नोडल अधिकारी डायल-112 अति0 पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र ठाकुर के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे दिनांक 11.02.2022 को जिला राजनांदगॉव के 19 थाना मे संचालित डायल-112 ईआरव्ही मे तैनात पुलिस कर्मचारी व चालको का मीटिंग लिया जाकर निर्देशित किया गया कि सभी अपने निर्धारित स्थान पर ही रहेंगे, इवेंट हेतु काल आने पर तत्काल रवाना होने एवं समय सीमा के भीतर उपस्थित होकर पिड़ितों को सहायता मुहैया कराने तथा जब कोई इवेंट न हो तब पुरे टाईम वाहन में ही बैठे न रह कर अपने आसपास में हो रही गतिविधिवियों पर नजर रखेंगे साथ ही यदि कोई गंभीर घटना होता है तो उसकी सूचना संबंधित थाना प्रभारी को तत्काल देने एवं साफसुधरी वेशभुषा में रहने, लोगो से अच्छा व्यवहार बनाये रखने एवं महिला, बुजुर्ग व बच्चो से संबंधित इवेंट प्राप्त होने हर संभंव आपातकालिन सहायता पहुॅचाने, ईआरव्ही मे तैनात सभी कर्मचारियो को प्राथमिक उपचार के संबंध मे जानकारी रखने तथा इस संबंध मे प्रशिक्षण प्राप्त करने, आम जनता द्वारा फर्जी कॉल करने पर फर्जी काल करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने एवं ईआरव्ही मे तैनात कर्मचारियां द्वारा डयूटी के दौरान किसी प्रकार का नशा आदि सेवन नही करने के निर्देश दिये गये साथ ही जब किसी पिड़ित का सहायता हेतु काल आता है तब उससे शालिनता पूर्वक बात करने हेतु दिशा निर्देश दिये गये।

उक्त मीटिंग मे प्रशिक्षु आई.पी.एस. मयंक सिंह गुर्जर, डीपीसीआर प्रभारी निरीक्षक कृष्णाचंद मोहले, आर0 1656 चन्द्र शेखर सिंह, एबीपी के डिस्ट्रीक मैनेजर शत्रुहन साहू ,टीपीएल के डिस्ट्रीक मैनेजर नरेन्द्र चन्द्रवांशी , उपस्थित रहे।

You missed

error: Content is protected !!