ठेलकाडीह से राजेश साहू की रिपोर्ट
ठेलकाडीह। मामले का विवरण इस प्रकार है दिनांक 10/02/2022 को ठेलकाडीह थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सतीश पुरिया के नेतृत्व में अवैध शराब परिवहन करने वालों पर लगाम कसने के लिये शराब रेड कार्यवाही किया गया। जिस पर दिनांक 10/02/2022 को मुखबिर द्वारा सूचना मिला की, पदमन गंधर्व पिता कन्हैया लाल गंधर्व उम्र 36 साल साकिन ग्राम चारभाठा शराब बिक्री करने हेतु अवैध रूप से शराब परिवहन कर रहा है जो एक्टीवा क्रमांक सीजी 08 एके 3163 में खैरागढ़ , तेलकाडीह मार्ग से अवैध शराब के साथ चारभाठा की ओर जाने वाला है कि सूचना पर हमराह स्टाफ मरकामटोला चौक के पास नाकाबंदी कर आरोपी पदमन गंधर्व पिता कन्हैया लाल गंधर्व उम्र 36 साल साकिन ग्राम चारमांठा थाना ठेलकाडीह को पकड़ा गया। जिसके कब्जे से 07 बाटल गोवा स्पेशल अंग्रेजी कुल 5.250 बल्क ली शराब कीमती 2800 रूपये एवं एक स्कूटी एक्टीवा क ० सीजी ० 08 एके 3163 कीमती 30000 रूपये को जप्त किया गया। आरोपी को धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में थाना ठेलकाडीह स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।


