IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

छुरिया से सूरज लहरे की रिपोर्ट 

छुरिया – पाटेकोहरा परिवहन जांच चौकी के पास शुक्रवार को सुबह 11:00 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार ठोकर मार दी। कार में सवार लोग बाल-बाल बच गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार चिचोला पुलिस चौकी क्षेत्र के परिवहन जांच चौकी पाटेकोहरा के पास शुक्रवार सुबह 11:00 बजे के करीब राजनादगांव की ओर से बालाघाट मध्यप्रदेश जा रही डस्टर कार क्रमांक सीजी 04 एचएन 3880 को नागपुर की ओर से आ रहे ट्रक क्रमांक एम एच 30 ए बी 3500 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए डस्टर कार को टक्कर मार दी। कार में सवार नूतन पात्रे पति देवराम पात्रे निवासी बालाघाट और दो बच्चे जिसमें एक दूधमुही बच्चे सवार थे जो इस सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे हैं दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला। ट्रक को चिचोला पुलिस चौकी में खड़ा कराया गया है

error: Content is protected !!