राजनांदगांव/अम्बागढ़ चौकी। शिवसेना प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के मार्गदर्शन पर प्रदेश महासचिव डॉ. आनंद सिंह मल्होत्रा, राजनांदगांव जिलाध्यक्ष कमल सोनी, जिला उपाध्यक्ष मोहन सिन्हा, जिला सचिव केके श्रीवास्तव की विशेष उपस्थिति में बुधवार को नवीन जिला मोहला-मानपुर-चौकी की जिला इकाई का गठन चौकी रेस्ट हाउस में बैठक कर किया गया।
उक्त बैठक में मोहला-मानपुर-चौकी जिलाध्यक्ष शोभा शंकर त्रिपाठी को बनाया गया। जिला महासचिव दिनेश ताम्रकार, हेमंत सोनी, मानपुर ब्लॉक अध्यक्ष भागबली प्रधान, मानपुर ब्लॉक उपाध्यक्ष राकेश कुलदीप, मोहला ब्लॉक अध्यक्ष भूषण ठाकुर, मोहला ब्लॉक उपाध्यक्ष पूनम फरेंद्र, अम्बागढ़ चौकी ब्लॉक उपाध्यक्ष राजेश ताम्रकार, मानपुर ब्लॉक सचिव तोरण यादव, मोहला मानपुर विधानसभा अध्यक्ष तपसी यादव, मोहला मानपुर विधानसभा उपाध्यक्ष ईश्वर यादव और अभिषेक सोनी को अंबागढ़ चौकी नगर अध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा अन्य सक्रिय पदाधिकारियों को पद भर सौंपा गया।
