छुरिया से सूरज लहरे की रिपोर्ट
छुरिया – पति पर एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज होने से नाराज खुज्जी विधायक छन्नी साहू ने पुलिस अफसरों के समक्ष अपनी सुरक्षा लौटा थी पति को भी पुलिस के हवाले कर दिया था वही सुरक्षा लौटाने के बाद विधायक छन्नी अपने क्षेत्र में स्कूटी से दौरा कर रही है बिना सुरक्षा व्यवस्था के नक्सल प्रभावित क्षेत्र जिसमे मुख्य रुप से महाराष्ट्र की सीमा से लगे गांव जोब, पण्डारापानी , विचारपुर जो नक्सलियों का गढ माना जाता है घने जंगल के बीच से मोपेड पर चलना एक बड़ा खतरा हो सकता है, बावजूद इसके छन्नी साहू इन इलाको में दौरा कर रही है। बेखौफ खुज्जी विधायक छन्नी को गांव वाले भी अपने बीच पा कर जोरदार स्वागत करते दिखे। पर भुलना नहीँ चाहिए कि पूर्व में इन गांवो में नक्सलियों ने पुलिस और ग्रामीणो को बड़े बड़े नुकसान पहुंचाए है या कहे नक्सलियो का आमद यहां सदा बनी रहती है, वही इस संबध में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विधायक को पर्याप्त सुरक्षा दी गई है। लेकिन सूत्रों की माने तो 30 किलोमीटर के सफर में एक भी सुरक्षाकर्मी या सुरक्षा व्यवस्था नजर नही आई, जो महिला विधायक की सुरक्षा में एक बड़ी चूक मानी जाएगी।


