IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। विवरण मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है दिनांक 08.02.22 को सूचना प्राप्त हुआ कि नंदई चौक के पास 3 लडके डीजे सेंट का लाईट बिक्री करने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही बसंतपुर पुलिस मौके पर पहुंची। संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जो अपना – अपना नाम क्रमशः 01 शीतल राजपूत पिता ओमसिंह राजपूत उम्र 18 साल निवासी शिकारी माहका थाना छुरिया , जिला राजनांदगांव, 02 , सतीश सिन्हा उर्फ पिन्टू पिता अनिरुद्ध सिन्हा उम्र 22 साल निवासी प्रेमनगर गुडयारी थाना गुडियारी रायपुर 03 . भूपेन्द्र कुमार साहू उर्फ लाल पिता साहेब साहू उम्र 25 साल निवासी बुहुमरदा थाना लालबाग के रहने वाले बताये। तीनो संदेहियों पूछताछ किया जो बताये की दिनांक 28-29 जनवरी की दरम्यानी रात्रि 03 बजे मोहरा ओव्हर बीज के पास खड़ी डीजे वाहन से 03 नग सीआरपी लाईट को चोरी करना बताये। आरोपीगणों से 03 नग लाईट कीमती करीबन 1.50,000 / रूपये जप्त कर लाईट के स्वामी की पतासाजी किया, किन्तु पता नहीं चलने से तीनों आरोपी के विरूद्ध धारा 41 ( 1 + 4 ) / 379 पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।

error: Content is protected !!