महाविद्यालय एवं पालकों को जोड़ना बहुत अच्छा प्रयास है : प्राचार्य डॉ. टांडेकर
- भौतिक शास्त्र विभाग में शिक्षक अभिभावक बैठक आयोजित
राजनांदगांव। शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. के. एल. टांडेकर के निर्देशन में भौतिक शास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. प्रीति बाला टांक के मार्गदर्शन में शिक्षक अभिभावक बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. टांडेकर ने किया।
विभागाध्यक्ष डॉ. प्रीति बाला टांक ने प्राचार्य को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत कर अभिभावक को भविष्य में विशेष रूप से नेट और सेट एवं पी.एसी के मार्गदर्शन देने की जानकारी दी।
प्राचार्य डॉ. टांडेकर ने इस आयोजन के महत्व को बताते हुए कहा कि महाविद्यालय एवं पालकों को जोड़ना बहुत अच्छा प्रयास है, वहीं मानव संसाधन विकास मंत्रालय एवं छत्तीसगढ़ शासन द्वारा भी निर्देश है कि शिक्षक अभिभावक बैठक आयोजित होना चाहिए। पालकों ने इस दौरान अपने विचार रखे एवं छात्र – छात्राओं के हितों पर चर्चा की। महाविद्यालय की ओर से विभागाध्यक्ष एवं डॉ सुरेश पटेल ने पालको की बातों पर विचार करते हुए उन्हें आवश्यक जानकारी दी तथा भविष्य में विशेष रूप से नेट और सेट एवं पी.एसी के मार्गदर्शन देने की बात की। नेट के संदर्भ में डॉ. संजय परगनिहा ने विस्तार से जानकारी दी कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुरेश पटेल के द्वारा किया गया इस अवसर पर विभाग के सभी प्राध्यापक उपस्थित रहे।

Sub editor

