फोटो: शराब का अवैध परिवहन रोकने के लिए पुलिस चेकिंग अभियान चलाती हुई।
छुरिया – बागनदी में वाहन चेकिंग के दौरान नशे की हालत में भारी वाहन चलाने वाले वाहन चालक से 10 हजार का चालान वसूला गया। पुलिस के आला अधिकारियों के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे मुहिम के तहत शराब की अवैध विक्रय और परिवहन जुआ सट्टा सहित वाहनों की सघन जांच किया जा रहा है। थाना प्रभारी बागनदी निरीक्षक केसरी चंद साहू के नेतृत्व में बागनदी चौराहे नेशनल हाईवे 06 में वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया जा रहा। जिसमें महाराष्ट्र की ओर आने वाले सभी वाहनों की चेकिंग किया जा रहा था। इसी दौरान महाराष्ट्र की ओर से आ रहे भारी वाहन क्रमांक सीजी 08 एल 2108 के चालक सुरेन्द्र मेश्राम पिता तुलसी राम मेश्राम उम्र 48 वर्ष निवासी बागनदी जो शराब पीकर भारी वाहन को हाइवे में चला रहा था। जिसका बागनदी पुलिस ने धारा 185 मोटरयान अधिनियम के तहत 10 हजार का चालान काटा। अक्सर देखा गया है कि हाइवे पर कई वाहन चालक नशे में वाहन को चलाते जिससे सड़क दुघर्टना होती रहती है।


