IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

छत्तीसगढ़ युवा आयोग ने किया संभाग स्तरीय खेल सांस्कृतिक एवं बौद्धिक प्रतियोगिता

छत्तीसगढ़ युवा आयोग के अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने किया संभाग स्तरीय खेल सांस्कृतिक एवं बौद्धिक प्रतियोगिता का उद्घाटन

  • खेलबो जीतबो और गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के उद्घोष के साथ प्रारंभ हुई प्रतियोगिता
  • लगभग 430 बालक-बालिकाएं विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे

राजनांदगांव 23 दिसम्बर 2021। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के संभाग स्तरीय खेल सांस्कृतिक एवं बौद्धिक प्रतियोगिता का उद्घाटन छत्तीसगढ़ युवा आयोग के अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने किया।

दिग्विजय स्टेडियम परिसर में आयोजित खेल प्रतियोगिता को संबोधित करते हुए राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने कहा कि खेल में जीत और हार महत्वपूर्ण नहीं है। सभी ने इस संभाग स्तरीय खेल में जिले का प्रतिनिधित्व किया है, यह गौरव का विषय है। उन्होंने प्रतिभागी बच्चों के बीच खेलबो जीतबो और गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ का उद्घोष किया। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की संभाग स्तरीय खेल सांस्कृतिक एवं बौद्धिक प्रतियोगिता के दो दिवसीय आयोजन का उद्घाटन बैडमिंटन खेल खेलते हुए छत्तीसगढ़ युवा आयोग के अध्यक् जितेंद्र मुदलियार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री लोकेश चंद्राकर ने किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत लोकेश चंद्राकर ने सभी प्रतिभागी बालक बालिकाओं को शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना से उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद व्यक्त की। इस अवसर पर आयोजित संक्षिप्त सभा को सहायक आयुक्त आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग श्री एसके वाहने ने संबोधित करते हुए बताया कि लगभग 430 बालक-बालिकाएं विभिन्न विधाओं में प्रतिभागी बनकर हिस्सा लेंगे।

उल्लेखनीय है कि बैडमिंटन एकल अंडर 14 के बालक वर्ग में बालोद के योगेश्वर ने प्रथम तथा राजनांदगांव के नीरज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 14 बालिका वर्ग में राजनंदगांव की नेहा ने प्रथम तथा  बालोद की जया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दिग्विजय स्टेडियम में आज बैडमिंटन के अलावा लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, तवा फेंक, फुटबॉल, कबड्डी, रिले रेस आदि खेलों का सफल आयोजन किया गया। 24 दिसंबर को एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पेंड्री में बौद्धिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता, अन्य खेल व कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

You missed

error: Content is protected !!