IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

कलेक्टर ने देश में बढ़ते कोरोना के ओमिक्रॉन संक्रमण को देखते हुए जिले के सभी नागरिकों को सतर्क रहने के लिए अपील की

  • आने वाले त्यौहार और नव वर्ष में ज्यादा भीड़ में न जाए
  • अन्य देशों से राजनांदगांव में आने वाले की सूचना स्वास्थ्य विभाग में अनिवार्य रूप से दें
  • कोरोना टीका का दूसरा डोज अवश्य लगाएं

राजनांदगांव 23 दिसम्बर 2021। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा द्वारा देश में बढ़ते कोरोना के ओमिक्रॉन संक्रमण को देखते हुए जिले के सभी नागरिकों को सतर्क रहने के लिए अपील की है। उन्होंने सभी से कहा है कि आने वाले त्यौहार और नव वर्ष में ज्यादा भीड़ में न जाएं। कोरोना प्रोटोकाल का लगातार पालन करें। बाहर निकले तो मास्क लगायें। भीड़ में ना जायें, सोशल डिस्टेसिंग का पालन करें तथा हाथों की साबुन या सैनेटाइजर से सफाई करते रहें। सर्दी, खांसी, बुखार हो तो तत्काल अपनी जांच कराएं। उन्होंने कहा है कि जिन्हें कोरोना टीका का दूसरा डोज नहीं लगा है वे तत्काल दूसरी खुराक कोवैक्सीन अथवा कोविडशील्ड तत्काल लगवा लें। अन्य देशों से राजनांदगांव में आने वाले की सूचना स्वास्थ्य विभाग में अनिवार्य रूप से दें ताकि तत्काल जांच करवायी जा सके। विगत माह में अन्य देशों से राजनांदगांव 56 लोग आये हैं। सभी स्वास्थ्य विभाग में फॉलोअप दें।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी ने बताया कि अन्य देशों से जिले में आने वाले लोगों में से 41 लोग निगेटिव पाये गये हैं। शेष की जांच प्रक्रिया में है। राजनांदगांव जिले में अब तक 56 हजार 766 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, वहीं अब तक 10 लाख व्यक्तियों की कोरोना जांच की गई है। वर्तमान में 7 कोरोना पॉजिटिव केस जिले में एक्टिव हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना प्रोटोकाल का लगातार पालन करते रहें और कोरोना का टीका अपने समय पर अनिवार्य रूप से लगवा लें।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

You missed

error: Content is protected !!