IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

कलेक्टर ने केंदाघाट में हुई बस दुर्घटना के संबंध में तत्काल बिलासपुर कलेक्टर से बात कर घायलों को तत्काल राहत एवं ईलाज की व्यवस्था के लिए कहा

  • बिलासपुर में घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से सिम्स ईलाज के लिए भेजा गया
  • कलेक्टर लगातार पीडि़तों एवं घायलों की ले रहे जानकारी
  • सभी श्रद्धालु राजनांदगांव जिले के रहने वाले हैं।

राजनांदगांव 23 दिसम्बर 2021। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने बिलासपुर जिले के कोटा तहसील में अंतर्गत केंदाघाट में हुई बस दुर्घटना के संबंध में तत्काल बिलासपुर कलेक्टर से बात कर घायलों को तत्काल राहत एवं ईलाज की व्यवस्था के लिए कहा। कलेक्टर लगातार पीडि़तों एवं घायलों की जानकारी ले रहे हैं। कलेक्टर बिलासपुर ने उन्हें आश्वस्त किया कि घायलों का समुचित उपचार एवं देखरेख की जाएगी। कलेक्टर की सक्रियता से बिलासपुर में घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से सिम्स ईलाज के लिए भेजा गया है। कुछ लोगों का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रतनपुर में उपचार किया जा रहा है। गौरतलब है कि केंदाघाट में हुई बस दुर्घटना में लगभग 60-65 तीर्थ यात्री सवार थे। सभी श्रद्धालु राजनांदगांव जिले के रहने वाले हैं।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

error: Content is protected !!