राजनांदगांव। शहर के चार खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय सब-जूनियर सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में हुआ है। जिसमें बालक वर्ग में मोनिश सिन्हा एवं बालिका वर्ग में कविता नेताम, वैष्णवी मेश्राम, और अंकिता सौदागर शामिल है। सभी खिलाड़ियों का चयन राज्य चयन प्रतियोगिता में उनके उत्कृष्ट खेल के कारण हुआ है। सभी खिलाड़ी 13 दिसम्बर को रायपुर से रवाना हुए।
उक्त प्रतियोगिता गुजरात के खेड़ा में 15 से 18 दिसम्बर तक आयोजित होगी। सभी खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ की टीम में चयन होने पर उनके अभिभावक गण एवं जिला सॉफ्टबॉल संघ के सचिव एवं प्रशिक्षक इनेन्द्र साहू ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिला संघ के सदस्य एवं सीनियर खिलाड़ियों में हेमन्त सोनवानी, प्रदीप झा, यशवंत कौशिक, विनय सोनवानी, नरसिंह नेताम, कौशल देवांगन, द्वारा भी उनके उज्ज्वल भविष्य एवं शानदार खेल की कामना की।


