IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

छुरिया – राजनांदगांव जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू ने छुरिया क्षेत्र के ग्राम कुहीकला के नवीन धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र के किसानों एवं समिति प्रबंधक से चर्चा की गई. नवीन धान खरीदी केंद्र ग्राम कुहीकला में धान का उठाव नहीं होने के कारण दस हजार बंपर लिमिट ऑनलाइन धान खरीदी होने के कारण एवं नवीन केंद्र में चबूतरा नहीं होने की वजह से किसानों के धान के रखरखाव में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जिस पर अध्यक्ष गीता साहू ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक सीईओ एवं  डी एम ओ के मोबाइल में संपर्क कर तत्काल धान उठाव के लिए कहा गया. किसानों से चर्चा के दौरान बताया कि राज्य सरकार द्वारा 75% बारदाना एवं किसानों को 25% बारदाना लाने की बात कही गई थी लेकिन धान खरीदी केंद्रों में 50% राज्य सरकार एवं 50% किसानों द्वारा बारदाना से धान खरीदी केंद्रों में बेच रहे हैं.निरीक्षण के दौरान गीता साहू अध्यक्ष जिला पंचायत राजनांदगांव ,घासी साहू महामंत्री जिला किसान मोर्चा राजनांदगांव, रामसूरत साहू पूर्व जनपद सदस्य, राजाराम साहू महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा, दल्लू राम साहू, दददू राम साहू, नंदलाल साहू ,भरतद्वाज साहू, ऐनसिह साहू, लक्ष्मण साहू ,खेमुन साहू, भीखम साहू, खेलन राम साहू उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!