IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

छुरिया से सूरज लहरे की रिपोर्ट
छुरिया – जोब पुलिस चौकी क्षेत्र के घेरूघाट में मंडई मेला का आयोजन किया गया था जहां फोटो स्टूडियो के संचालित दुकान वालों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार जोब पुलिस चौकी में अरुण कुमार तुमरेकी पिता भीखम राम तुमरेकी उम्र 20 वर्ष निवासी घुपसाल ने शिकायत किया है कि हम लोग बाजार मंडई में जाकर चलित फोटो स्टूडियो संचालित करते हैं इसी तरह घेरूघाट मंडई में दुकान लगा कर फोटो खींच रहे थे जहां पर टेडी बेयर, व अन्य सामानों को लेकर हेमंत सिन्हा, अजय सिन्हा और जयसिंह ठाकुर सभी निवासी पाटेकोहरा पुलिस चौकी चिचोला ने दुकान में आकर गाली-गलौज और मारपीट की है वहीं दुकान में रखे साइट पर्दा, प्रिंटर, कैमरा , गुलदस्ता को तोड़फोड़ करने की शिकायत किया गया है जिस पर जो पुलिस चौकी में धारा 294, 323, 34, 427 भादवि. के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

error: Content is protected !!